अमित शाह बुधवार को ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष महाराष्ट्र के सांगली में भी चुनावी रैली करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने गृह राज्य गुजरात में रहेंगे।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष महाराष्ट्र के सांगली में भी चुनावी रैली करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सुबह 10.30 बजे महाराष्ट्र के सांगली पहुंचेंगे और तासगांव के स्कूल ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने गृह राज्य गुजरात में रहेंगे। पीएम मोदी यहां एक के बाद एक तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के माढा में भी चुनावी रैली कर पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे।
इसके साथ ही अमित शाह इस महीने पश्चिम बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य भाजपा के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के मतदान से पहले मोदी तीन और शाह दो और रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यहां 20 अप्रैल को दक्षिणी दिनाजपुर के बुनियादपुर में एक रैली करेंगे, जबकि उनकी और दो रैलियां 24 अप्रैल को रखी गई हैं। हालांकि अभी तक भाजपा अध्यक्ष की रैलियों का स्थान तय नहीं हो पाया है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.