राजनीति

लोकसभा चुनाव: आखिरी चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 59 सीटों पर 19 मई को मतदान

8 राज्यों की 69 सीटों पर 19 मई को होगा मतदान पश्चिम बंगाल में तृणमूल के सामने दुर्ग बचाने की चुनौती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2019, 1:13 PM IST
rally
लोकसभा चुनाव: आखिरी चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 59 सीटों पर 19 मई को मतदान

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनावी शोर आज शाम थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के नेता ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। राजनीतिक पार्टियां रोड शो और रैलियों के जरिए आज अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी। बता दें कि आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा।

वाराणसी में भी होगा मतदान

इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट पर भी मतदान होगा। जिन 59 सीटों पर मतदान होगा उनमें उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, पंजाब की 13, मध्य प्रदेश की 8, झारखंड की 3, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा।

खरगौन में पीएम की रैली आज

प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को पीएम मोदी मध्य प्रदेश के रण में उतरेंगे। मोदी आज खरगौन में रैली को संबोधित करेंगे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज फिर यूपी पहुंचेंगी। प्रियंका का मिर्जापुर और कुशीनगर में रोड शो है।

पश्चिम बंगाल में आज नहीं होगा प्रचार

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी की पहली रैली बलिया में है जबकि दो रैली गोरखपुर में है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी के प्रमुख अजित सिंह मिर्जापुर और चंदौली में जनसभा करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पश्चिम बंगाल में कोई प्रचार नहीं होगा। हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने समय से एक दिन पहले ही यानी गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।

Updated on:
17 May 2019, 1:13 PM IST
Published on: