3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगा सैयद रुहुल्लाह द्वारा सांसदी और पार्टी छोड़ने के बाद NC की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- फैसले पर पुनर्विचार करें

आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के JKNC से इस्तीफे पर पार्टी प्रवक्ता इमरान नबी डार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रुहुल्लाह से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करते हुए कहा कि मतभेदों को बातचीत से सुलझाया जा सकता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 3 Nov 2026, 5:53 PM IST

Aga Ruhullah Resignation

आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने NC और सांसद पद से दिया इस्तीफा (Photo-IANS)

Aga Ruhullah Resignation: जम्मू कश्मीर में आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी और सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद NC की प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा कि रुहुल्लाह पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही एक महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्तित्व भी हैं। पार्टी को उम्मीद थी कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।

‘फैसले पर एक बार फिर विचार करने की जताई उम्मीद’

NC प्रवक्ता ने आगे कहा कि यदि कोई मुद्दा या नाराजगी थी, तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर इस समय कई तरह की चुनौतियों से घिरा हुआ है। ऐसे में इस तरह के घटनाक्रम मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगा रुहुल्लाह मौजूदा परिस्थितियों को समझेंगे और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपने इस्तीफे के फैसले पर फिर से विचार करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद ने क्या कहा? 

वहीं आगा सैयद मेहदी के इस्तीफे पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है। प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि इस मामले में कोई समय-सीमा तय करने के बारे में बात करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। वैसे भी, हर सरकार और हर राजनीतिक दल में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और इन स्थितियों को बाद में संभाला जा सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस इस समय स्थिति को संभालने में काफी सक्रिय रहेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि अब जब रुहुल्लाह ने इस्तीफा दे दिया है, तो निश्चित रूप से उनके अपने कुछ कारण रहे होंगे। हालांकि, हमारी समझ के अनुसार, इसका कारण पार्टी के भीतर तालमेल की कमी लगता है। उनका नजरिया अलग था, जबकि पार्टी किसी और तरीके से काम कर रही थी। शायद दोनों के बीच वैचारिक तालमेल की कमी भी बढ़ती जा रही थी। यही कारण लगता है। इसके अलावा, मैं और कुछ नहीं कह सकता।

वहीं निर्दलीय विधायक शब्बीर अहमद कुल्ले ने कहा कि पार्टी से अलग राय रखने का मतलब हमेशा विरोध करना नहीं होता। अगर कोई सच बोलता है और कहता है कि पार्टी के भीतर कुछ चीजें होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी छोड़ रहा है। यह एक लोकतांत्रिक पार्टी है। हालांकि, PDP, BJP और अन्य विपक्षी दल इसे एक मुद्दा बना रहे हैं। कुछ लोगों ने अपनी शिकायतें और नाराजगी जाहिर की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय