राजनीति

पीएम मोदी ने भरी ‘मैं नहीं हम’ की हुंकार, 2014 में कांग्रेस का था नारा

2019 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने IT सेक्टर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए 'मैं नहीं हम' एप लेकर आए हैं लेकिन ये चर्चा है कि ये चोरी का नारा है।

2 min read
Oct 24, 2018
Main Nahin Hum

नई दिल्ली: 'मैं नहीं हम' जी हां इस बार कुछ ऐसी ही गूंज सुनाई देने वाली है, लेकिन इस बार ये नारा कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी की तरफ से सुनने को मिलेगा। 2014 के आम चुनाव में इसी नारे के साथ कांग्रेस मैदान में उतरी थी हालांकि इसका उसे लाभ नहीं मिला और सत्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ आ गई। लेकिन भला बीजेपी कांग्रेस को कैसे चैन से सोने दे सकती है तभी तो मौका मिलते ही आज प्रधानमंत्री मोदी ने 'मैं नहीं हम' नाम का पोर्टल और ऐप लॉन्च कर दिया है।

बीजेपी ने चुराया कांग्रेस का नारा?

प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और यह आरोप लगा सकते हैं कि कांग्रेस के 'मैं नहीं हम' के नारे को बीजेपी ने चोरी कर लिया है। लेकिन ये अधूरा सच है, तो चलिए आज हम बताते हैं कि आखिर 'मैं नहीं हम' का प्रधानमंत्री मोदी से क्या कनेक्शन है।

2011 में मोदी और 2014 में कांग्रेस का था 'मैं नहीं हम'
दरअसल, फरवरी 2011 में कांग्रेस से पहले इसे नारे का इस्तेमाल नरेंद्र मोदी ने गुजरात में किया था। इसके बाद 2014 आम चुनाव में कांग्रेस ने 'मैं नहीं हम' का नारा दिया। इस दौरान एक पोस्टर जारी किया गया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी "मैं नहीं हम" के नारे के साथ नजर आ रहे थे और नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे।

सेल्‍फ फॉर सोसायटी है थीम

बता दें कि 'मैं नहीं हम' के जरिए प्रधानमंत्री मोदी IT और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से सीधे बात करेंगे। मैं नहीं हम पोर्टल 'सेल्‍फ फॉर सोसायटी' थीम पर काम करेगा। इसकी लॉन्चिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्हे यकीन है कि लोग दूसरों के लिए काम करना चाहते हैं और यही वजह है कि वो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कई स्कीम और बजट है, लेकिन जब तक लोग मिलकर काम नहीं करेंगे तब तक कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी को यह विचार करना चाहिए कि कैसे हम अपनी ताकत का इस्तेमाल करके समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस द्वारा शिक्षक भर्ती पर लगाई गई याचिका पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने किया बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
Published on:
24 Oct 2018 07:42 pm
Also Read
View All