राजनीति

मणिशंकर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन! मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान को ठहराया सही

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने दिया था विवादित बयान विवादित बयान देने के कारण कांग्रेस ने अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया था अय्यर के बयान से फिर बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किलें !
2 min read
मणिशंकर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन!, मोदी को 'नीच इंसान' वाले बयान को सही ठहराया
मणिशंकर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन!, मोदी को 'नीच इंसान' वाले बयान को सही ठहराया

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के लिए छह चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है, बचे हुए एक चरण के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन, विवादित बयानों का दौर लगातार जारी है। अभी हाल ही में सैम पित्रोदा ( Sam Pitroda ) ने सिख दंगों को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई थी। वहीं, अब मणिशंकर अय्यर ( mani shankar aiyar ) ने ऐसा बयान दिया है जिससे एक बार फिर सनसनी मच गई है। मणिशंकर अय्यर ने 2017 में पीएम नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के बारे में दिए गए अपने विवादित बयान 'नीच इंसान' को सही ठहराते हुए एक लेख लिखा है।

मणिशंकर अय्यर के बयान से सियासी हलचल तेज

मणिशंकर अय्यर ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए अपने लेख में लिखा, 'क्या प्रधानमंत्री मोदी जीतेंगे। 23 मई को देश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। क्या आपको याद है कि मैंने 7 दिसंबर 2017 को क्या कहा था, क्या मेरी भविष्यवाणी सही नहीं थी? अय्यर अपने लेख में कहा कि मोदी को चेताए जाने की जरुरत है कि उन्होंने सेना और सीआरपीएफ के शहीदों के बलिदान को चुनावी अभियान में शामिल कर गलत काम किया है। मणिशंकर अय्यर ने लेख में लिखा कि मैंने पता लगा लिया कि नरेंद्र मोदी, जवाहर लाल नेहरू से बहुत नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने लेख के जरिए बताना चाहता हूं कि मैं अपने हर शब्‍द पर कायम हूं। मैं किसी तर्क वितर्क में नहीं पड़ना चाहता हूं।

अय्यर ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच इंसान' कहा था। इस बयान के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया और अय्यर को बाद में अपने इस बयान को लेकर माफी भी मांगनी पड़ी थी।

Updated on:
14 May 2019 07:36 pm
Published on:
14 May 2019 01:17 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश