राजनीति

एनडी तिवारी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, पीएम समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एनडी तिवारी के निधन से भारतीय राजनीति में शोक की लहर है।
less than 1 minute read
nd tiwari
एनडी तिवारी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, पीएम समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन हो गया। 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वो प्रशासनिक समझ के लिए जाने जाते थे। वो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास के लिए भी काफी अच्छा काम किया था। दुख की इस घड़ी से निपटने के लिए ईश्वर उनके परिवार को साहस और शक्ति दें।

कांग्रेस ने एनडी तिवारी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी ने ताकतवर नेता को खो दिया।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिवारी के निधन पर दुख व्यक्त किया। सोनिया गांधी ने कहा कि एनडी तिवारी के निधन से पार्टी को अपूर्णिय क्षति है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एनडी तिवारी के निधन पर दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश ने एक अच्छा नेता और संघर्षशील व्यक्ति खो दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि तिवारी कांग्रेस परिवार के महत्वपूर्ण और वरिष्ठ सदस्य थे। उनके निधन ने कांग्रेस परिवार में शून्य पैदा कर दिया है। सभी उन्हें प्रेम और सम्मान करते थे और उनके प्रशंसक थे। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।’’ गौरतलब है कि नारायण दत्त तिवारी का आज जन्मदिन भी है। एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Published on:
18 Oct 2018 05:35 pm