राजनीति

गडकरी की चेतावनी: आतंकवाद नहीं रोका तो बंद कर दिया जाएगा पाकिस्तान का पानी

नितिन गडकरी ने कहा कि आतंकवाद नहीं रोका तो पाकिस्तान जाने वाला पानी रोक दिया जाएगा। गडकरी पंजाब में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जलसंधि के समझोते के लिए बाध्य नहीं है।  

2 min read
गडकरी की चेतावनी: आतंकवाद नहीं रोका तो बंद कर दिया जाएगा पाकिस्तान का पानी

नई दिल्ली।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। गडकरी ने कहा है कि अगर जल्द ही आतंकवाद नहीं रोका तो पाकिस्तान जाने वाला पानी रोक दिया जाएगा। आपको बता दें कि गडकरी पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए पहुंचे और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में जलसंधि हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच लिखित समझोता हुआ था। समझोते के अनुसार दोनों देशों के बीच भाईचारा और आपसी सौहार्द का माहौल है इसलिए भारत से निकलने वाली 6 में से 3 तीन नदियों का पानी पाकिस्तान को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लाख समझाने के बाद भी लगातार आतंकवाद और आतंकी संगठनों का पोषण कर रहा है। अगर उसने जल्द ही आतंकवाद पर लगान नहीं कसी तो भारत को मजबूरीवश उसका पानी बंद करना होगा। गडकरी ने कहा कि इस संबंध में स्टडी भी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गडकरी अमृतसर और लुधियाना में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।

अमृतसर में मीडिया से बात कर रहे कंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को रोकने में नाकाम साबित हुआ है, इसलिए भारत जलसंधि के समझोते के लिए बाध्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पाक आतंक को काबू नहीं करता तो उसके हिस्से का पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को दिया जाएगा।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
09 May 2019 12:32 pm
Published on:
09 May 2019 10:19 am
Also Read
View All