राजनीति

2019 की तैयारी में जुटी भाजपा, अब डिजिटल डॉल के सहारे बताएगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

दिल्ली भाजपा की इकाई ने एक योजना बनाई है कि मोदी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को वे लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल डॉल लगाएगी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 7:19 PM IST
डिजिटल डोल बताएगी मोदी सरकार की उपलब्धियां
2019 की तैयारी में जुटी भाजपा, अब डिजिटल डॉल के सहारे बताएगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

नई दिल्ली। आगामी आम चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सियासी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां करनी शुरु कर दी है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने एक नया तरीका इजाद किया है। चुनाव प्रचार में नई-नई तकनीकों को इस्तेमाल करने के लिए जाने जाने वाली भाजपा ने इस बार मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। दरअसल दिल्ली भाजपा की इकाई ने एक योजना बनाई है कि मोदी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को वे लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस अड्डों पर डिजिटल डॉल लगाएगी।

रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों में लगाई जाएगी डिजिटल डॉल

आपको बता दें कि भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि डिजिटल डॉल को एलसीडी स्क्रीन्स से जोड़ा जाएगा। इन सभी एलसीडी स्क्रीन्स पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए दिखाइ जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस नए तरीके के माध्यम से भाजपा रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को सीधे-सीधे मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का उद्देश्य है। भाजपा की योजना है कि मोदी सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि वे उनसे लाभान्वित हो सके।

डिजिटल डॉल हर उम्र और वर्ग के लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं से कराएगी अवगत: मनोज तिवारी

आपको बता दें कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया के पहल से लाभान्वित हुए हैं और सूचना एवं प्रसारण के लिए ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल डॉल समाज के हर उम्र और वर्ग के लोगों को मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में अवगत कराएगा। आगे उन्होंने बताय़ा कि पहले चरण में महिलाओं के विकास से संबंधित योजनाओं, विशेष रूप से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं से जनता को अवगत कराया जाएगा। और यदि जरूरत पड़ी तो इस डिजिटल डॉल को अन्य भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा।

संपर्क फॉर समर्थन के जरिए लोगों से मिल रही है भाजपा

आपको बता दें कि भाजपा मोदी सरकार के चार वर्ष के उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने और फिर उनका समर्थन पाने के लिए संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर आम कार्यकर्ता तक सभी के सभी संपर्क फॉर समर्थन अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। भाजपा का लक्ष्य़ है कि वह इस मिशन के तहत देश भर में करीब एक लाख हस्तियों से मिलेगी और करोड़ों लोगों तक मोदी सरकार के संदेश को पहुंचाएगी।

Published on: