राजनीति

राहुल गांधी का निर्मला सीतारमण पर तंज, बेरोजगारी पर मेरे सवालों से न डरें वित्त मंत्री

राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर बोला हमला युवा को नौकरी की जरूरत है और सरकार रोजगार प्रदान करने में बुरी तरह असफल
2 min read
राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सोमवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें उनके सवालों से नहीं डरना चाहिए, क्योंकि सरकार के रोजगार पैदा करने में असफल होने की स्थिति में वे छात्रों की तरफ से यह सवाल कर रहे हैं।

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने ट्वीट किया, "वित्तमंत्री, मेरे सवालों से न डरें। मैं ये सवाल युवाओं की तरफ से कर रहा हूं, और इसका जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है।

देश के युवा को नौकरी की जरूरत है और आपकी सरकार रोजगार प्रदान करने में बुरी तरह असफल रही है।"

उन्होंने एक नई रिपोर्ट भी पोस्ट की, जिसमें सीतारमण ने कहा कि उन्होंने संख्या का उल्लेख नहीं किया, क्योंकि राहुल गांधी उनसे नौकरियों के बारे में पूछते।

कांग्रेस ने शनिवार को वित्तमंत्री द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 के बजट भाषण में नौकरियों का उल्लेख नहीं किया।

संसद में बजट पेश होते ही राहुल गांधी ने कहा कि इस बजट में कुछ भी ठोस नहीं है, क्योंकि देश के सामने बेरोजगारी की समस्या है और सरकार ने उसका उल्लेख नहीं किया है।

संसद में राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि यह सरकार की सोच है। सिर्फ बातें और ठोस कुछ नहीं।

बड़ी समस्या यह है कि हमारे युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और मुझे ऐसी कोई रणनीतिक योजना नहीं दिखी, जिससे उन्हें रोजगार मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि दो घंटों से ज्यादा लंबे भाषण में कई चीजें बार-बार और निर्थक हुईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा है कि वह कर व्यवस्था को सरल कर रही है 'जबकि उसने इसे और कठिन बना दिया है।'

Updated on:
03 Feb 2020 03:22 pm
Published on:
03 Feb 2020 03:14 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश