राजनीति

राहुल गांधी की कैलास यात्रा पर बवाल, स्वामी बोले- सही सलामत नहीं लौटेंगे

राहुल गांधी की कैलास यात्रा पर बीजेपी सांसद ने विवादित बयान दिया है।
2 min read
Sep 07, 2018
Subramanian Swamy target Rahul Gandhi Kailash Mansarovar Yatra
राहुल गांधी की कैलास यात्रा पर बवाल, स्वामी बोले- सही सलामत नहीं लौटेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा पर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा है। अब राहुल गांधी को उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो के जरिए ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को फर्जी बताया जा रहा। इसी बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने बगैर राहुल का नाम लिए कहा कि अगर बुद्ध ने राक्षस का पानी पी लिया तो सही सलामत वापस नहीं आएगा।

वायरल हुईं राहुल की कैलास यात्रा की तस्वीरें

दरअसल 31 अगस्त से कैलास मानसरोवर की यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार पहली बार को वहां के प्राकृतिक नजारों के वीडियो साझा किए। गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कैलास मानसरोवर का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि शिव ही ब्रह्मांड है। उन्होंने पिछले दो दिन से कैलास और मानसरोवर की तस्वीरें साझा की है और यहां के माहौल को निर्मल, निर्द्वंद, सुखद और सुकून भरा बताया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

...तो स्वस्थ वापस नहीं आएगा बुद्धू: स्वामी

कांग्रेस पार्टी और न्यूज एजेंसियों ने भी राहुल गांधी की कुछ तीर्थयात्रियों को साथ तस्वीरें जारी की हैं। इन्हीं में से कुछ तस्वीरों को बीजेपी महिला मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्च प्रीति गांधी ने शेयर करते हुए गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि क्या आप इंटरनेट से तस्वीरें डाउनलोड कर ट्वीट कर रहे हैं? क्या आप सच में मानसरोवर में हैं या फिर कहीं और? इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी ने लिखा कि राक्षस तल वो सरोवर है, जहां रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। अगर कहीं बुद्धू ने गलती से इसका पानी पी लिया तो स्वस्थ वापस नहीं आएगा।

तस्वीर में छड़ी खोजने लगें गिरिराज सिंह

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये तो फोटोशॉप है। छड़ी की परछाईं गायब है।

Published on:
07 Sept 2018 04:25 pm