राजनीति

दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह, 35000 जवानों के बलिदान को दिल से नमन

अमित शाह ( Amit Shah ) दिल्ली पुलिस के 73 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल इस दौरान अमित शाह ( Amit Shah ) ने 5000 पुलिस जवानों के बलिदान को याद किया
1 minute read
दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह
दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( HM Amit Shah ) दिल्ली पुलिस के 73 वें स्थापना दिवस ( 73rd Raising Day Parade of Delhi Police ) कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

इस दौरान अमित शाह ( Amit Shah ) ने कहा कि 'मैं लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि जब भी आप दिल्ली जाएं, तो अपने राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले 35000 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस स्मारक पर जरूर जाएं'।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पुलिस के इन जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की सुरक्षा और देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिया है।

अमित शाह ने कहा कि हमारे लिए अनेक त्योहार होते हैं लेकिन पुलिस के लिए हर त्योहार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मौका होता है।

इतनी जिम्मेदारी के साथ जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उनका सम्मान देश के हर नागरिक के हृदय में होना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने कहा था कि हमें समझना चाहिए कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है।

इसलिए केवल उसकी आलोचना या उपद्रवियों की तरफ से उन्हें निशाना बनाना ठीक नहीं है, उसके काम को भी समझना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि पुलिस शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का काम बिना किसी धर्म और जाति को देखकर करती है।

जरूरत पर मदद करती है। वो किसी की दुश्मन नहीं है, पुलिस शांति की दोस्त है। इसलिए उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

Updated on:
16 Feb 2020 03:20 pm
Published on:
16 Feb 2020 11:14 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा

Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस