scriptदिल्ली: रामलीला मैदान में शपथ लेने वाले केजरीवाल दिल्ली के एकमात्र मुख्यमंत्री | Delhi: Arvind Kejriwal Only CM of Delhi sworn in at Ramlila Maidan | Patrika News
राजनीति

दिल्ली: रामलीला मैदान में शपथ लेने वाले केजरीवाल दिल्ली के एकमात्र मुख्यमंत्री

रामलीला मैदान में शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल एकमात्र CM
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने राज निवास में ली थी शपथ

Feb 16, 2020 / 09:47 am

Mohit sharma

रामलीला मैदान में शपथ लेने वाले केजरीवाल दिल्ली के एकमात्र मुख्यमंत्री

रामलीला मैदान में शपथ लेने वाले केजरीवाल दिल्ली के एकमात्र मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) दिल्ली के पहले और एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोहों के लिए ऐतिहासिक रामलीला मैदान ( Ramlila Maidan ) को प्राथमिकता दी है, जबकि उनके पूर्ववर्तियों ने राज निवास में शपथ ली थी।

राष्ट्रीय राजधानी में यह जगह वास्तव में केजरीवाल के दिल के करीब है क्योंकि इसी जगह से 2011 में केजरीवाल अन्ना हजारे ( Anna Hazare ) के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन ( India Against Corruption Movement ) में शामिल हुए थे।

BJP के विरोध पर AAP ने बदला अपना फैसला, शपथ ग्रहण से पहले किया यह फेरबदल

 

d5.png

बाद में यह आंदोलन 2012 में केजरीवाल की राजनीति का प्रवेश द्वार बन गया। दिल्ली में 2013 में चुनाव हुए और केजरीवाल कांग्रेस की मदद से दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।

उन्होंने 28 दिसंबर, 2013 को रामलीला मैदान में पहली बार शपथ ली।

हालांकि, 49 दिनों के बाद केजरीवाल ने 14 फरवरी, 2014 को इस्तीफा दे दिया, 2015 में शहर में फिर से चुनाव हुए और उसी स्थान से एक साल बाद 14 फरवरी, 2015 को उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली।

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, जाने कैसे हैं इंतजाम

 

d4.png

कार्यकाल पूरा करने के बाद, केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से चुने गए हैं और उसी स्थान से शपथ लेंगे।

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अलावा, यह जगह प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति और ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है।

जैसा कि नाम से पता चलता है, यह मैदान रामलीला नाटकों के मंचन के लिए प्रसिद्ध रहा, जिसमें भगवान राम के जीवन लीला का मंचन किया जाता रहा।

ट्रंप के भारत दौरे से पहले जैश-ए-मुहम्मद ने जारी किया वीडियो, बदला लेने की धमकी

 

d2.png

हालांकि, यह अतीत में कई ऐतिहासिक भाषणों की मेजबानी भी कर चुका है, जिसमें इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी शामिल हैं, जिन्होंने 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ यहां से संबोधित किया था।

पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर ने भारत-चीन युद्ध के बाद यहां प्रस्तुति दी थी। लाल बहादुर शास्त्री ने इस स्थल से ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया।

आपातकाल के दौरान, मैदान में कई विरोध प्रदर्शन हुए।

दिल्ली: केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम, ऐसा सजा रामलीला मैदान

d1.png

कांग्रेस नेता उदित राज का बयान- 2024 से पहले फिर हो सकता है पुलवामा हमला

रामलीला मैदान को शपथ समारोह के लिए चुने जाने पर एक आप नेता ने कहा, “शहर का आम आदमी हमारी रीढ़ है। वे हमारी ताकत हैं।

हमारे लिए शहर के लोगों को अपने महत्वपूर्ण क्षणों में शामिल करना महत्वपूर्ण है।

इसलिए, हमें शपथ ग्रहण के लिए बड़ी जगह की जरूरत है और इसलिए रामलीला मैदान सबसे अच्छा है।”

 

Home / Political / दिल्ली: रामलीला मैदान में शपथ लेने वाले केजरीवाल दिल्ली के एकमात्र मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो