Union Minister Ramvilas Paswan की अचानक बिगड़ी तबीयत Delhi के Forties Escort Hospital में किया गया भर्ती Doctor ने कहा फिलहाल स्थिर है हालत
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP ) के नेता रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी दिल्ली स्थिति फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल ( Fortis Escort Hospital ) में भर्ती किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फेफड़ों ( Lungs ) और किडनी ( Kidney )में समस्या की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को रविवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चिकित्सकों की मानें तो फिल्हाल उनकी हालत स्थिर है। दरअसल रामविलास पासवान पहले से ही हार्ट ( Heart ) की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके इलाज के लिए वे तीन वर्ष पहले 2017 में लंदन ( London ) भी जा चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी नेता रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों की मानें तो उनकी सेहत फिलहाल स्थिर है।
दरअसल लोजपा नेता को फेफड़ों और किडनी की परेशानी की शिकायत थी। वहीं हार्ट को लेकर भी उन्हें समस्या था। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनका हार्ट ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, हालांकि फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है, उनकी हालत स्थिर है।
रामविलालस पासवान को पहले ही हार्ट की समस्या रही है। तीन वर्ष पहले उन्होंने लंदन जाकर इसका इलाज करवाया था। हार्ट की बीमारी के चलते वे काफी दिन अस्पताल में भर्ती भी रहे थे।
रामविलास पासवान का भारतीय राजनीति में अहम स्थान रहा था। दरअअसल अपने अब तक के 32 वर्षीय राजनीति जीवन में उन्होंने 11 चुनाव लड़े हैं खास बात यह है कि इनमें 9 बार उन्हें जीत हासिल हुई है। मौजूदा समय में रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं।
रामविलास पासवान अब तक देश के 6 प्रधानमंत्रियों के साथ सरकार में रहकर काम भी कर चुके हैं। ये उनका अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड है।