Sonia Gandhi ने Sheila Dixit को श्रद्धांजलि दी बहन रमा दीक्षित से मिलकर अपना दुख जताया Sheila Dixit को बताया अपनी बड़ी बहन जैसा
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ( UPA Chairperson Sonia Gandhi ) ने शनिवार को पार्टी की दिवंगत नेता शीला दीक्षित ( former Delhi CM Sheila dixit ) को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से हो गया था।
शीला दीक्षित ( Delhi CM Sheila Dixit ) ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 81 साल की थीं। सोनिया गांधी ने शीला की बहन रमा दीक्षित से मिलकर अपना दुख जताया।
यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ( UPA Chairperson Sonia Gandhi ) ने कहा कि वह मेरे लिए बहुत बड़ा सपोर्ट थीं। शीला ( sheila dixit death ) लगभग एक बड़ी बहन और एक दोस्त बन गईं थीं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ी क्षति है। मैं और कांग्रेस उनको कभी भुला नहीं पाएंगे।
शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अन्य नेताओं में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया , शिवराज पाटिल, अहमद पटेल व जगदीश टाइटलर, लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) नेता शरद यादव और मार्क्सवाद कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी व वृंदा करात शामिल हैं।
शीला दीक्षित ( Sheila Dixit Death News ) के आवास से निकलने के बाद सिंधिया ने कहा, "वह समाज के कल्याण के लिए जीवनभर समर्पित रहीं। यहां तक की जीवन के इस पड़ाव में भी वह हमेशा जनता की आवाज बनी रहीं।"
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शरद यादव ने कहा, "वह मां जैसे स्वभाव की थीं और कोई दावा नहीं कर सकता कि उन्होंने किसी के साथ अभद्रता की हो। मैंने उनके कार्यकाल में दिल्ली को बदलते देखा है।"
पूर्व मुख्यमंत्री ( Sheila Dixit Died ) का पार्थिव शरीर 'शीला दीक्षित अमर रहें' नारे के बीच शनिवार शाम 5.30 बजे उनके आवास पर लाया गया। उसके बाद से वहां पार्टी व अन्य पार्टियों के नेताओं का तांता लगा रहा।
उनके ( Sheila Dixit News ) आवास पर पहले पहुंचने वालों में जगदीश टाइटलर व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल शामिल थे।