प्रतापगढ़

शुभम चौधरी प्रतापगढ़ जिले की नई कलक्टर, जानिए क्यों रहती हैं चर्चा में

IAS Shubham Chaudhary: शुभम चौधरी अपने सख्त प्रशासनिक रवैये और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। वे काम के प्रति बेहद गंभीर रहती हैं।

2 min read
IAS Shubham Chaudhary, Photo- Patrika

IAS Shubham Chaudhary: प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में प्रतापगढ़ जिले के लिए नई नियुक्ति की गई है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी शुभम चौधरी को प्रतापगढ़ की नई जिला कलक्टर लगाया गया है। वे इससे पहले आयुक्त उद्यानिकी, जयपुर के पद पर कार्यरत थी। वहीं डॉ. अंजली राजोरिया को संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग जयपुर लगाया गया है। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 अफसरों के तबादले, इन जिलों के कलक्टर बदले; यहां देखें लिस्ट

शिक्षा और करियर का सफर

शुभम चौधरी 2014 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 25 अगस्त 1986 को हुआ और वे मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में पूरी की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए पोलैंड गईं, जहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स में एमए किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर 2014 में आईएएस सेवा में प्रवेश किया। आईएएस बनने से पहले उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया।

कई जिलों में कलक्टर रह चुकी हैं

शुभम चौधरी राजस्थान के कई जिलों में कलक्टर रह चुकी हैं। इनमें राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, कोटपुतली-बहरोड़ और डूंगरपुर जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा वे तीन से चार जिलों में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

सख्त प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचान

शुभम चौधरी अपने सख्त प्रशासनिक रवैये और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। वे काम के प्रति बेहद गंभीर रहती हैं और अपने कार्य में किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप पसंद नहीं करतीं। इसी वजह से उनके करियर में कई बार तबादले हुए, लेकिन हर स्थान पर उन्होंने अपनी मजबूत प्रशासनिक पकड़ साबित की है।

लगातार ट्रांसफर, फिर भी मजबूत पकड़

अपने लगभग 10 से 12 साल के प्रशासनिक करियर में शुभम चौधरी के 14 से 16 बार तक तबादले हो चुके हैं। हालांकि बार-बार स्थानांतरण के बावजूद उन्होंने हर जिम्मेदारी को प्रभावी तरीके से निभाया और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

तेज फैसले लेने वाली अधिकारी के रूप में पहचान

शुभम चौधरी तेज फैसले लेने वाली अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। वे प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन को प्राथमिकता देती हैं। जहां भी उनकी पोस्टिंग रही, वहां उन्होंने व्यवस्था सुधारने और कामकाज को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे वे लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan RBSE 10th Result: दसवींं के परीक्षा परिणाम में जुड़वा बहनों का जलवा, माता-पिता हैं सरकार शिक्षक

Published on:
02 Apr 2026 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर