प्रयागराज

अब इन 62 जिलों में भी खुलेगा एमपी-एमएलए कोर्ट, सांसद, विधायक व मंत्रियों के सुने जाएंगे मुकदमे

प्रयागराज को मिले 12 जिलों के अलावा शेष 62 जिलों मे भी सांसदो, विधायकों व मंत्रियों के खिलाफ मुकदमों की होगी सुनवाई

less than 1 minute read
हाईकोर्ट

प्रयागराज. सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमों की जल्द सुनवाई के लिए प्रयागराज में गठित स्पेशल कोर्ट में अब प्रयागराज के अलावा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, भदोही, कौशाम्बी, बलिया व जौनपुर के माननीयों के मुकदमों की ही सुनवाई करेगी। शेष 62 जिलों के लिए उन्हीं जिला न्यायालयों में स्पेशल कोर्ट गठित कर दी गई है।

हाईकोर्ट प्रशासन ने इन 62 जिलों में वहां के माननीयों के खिलाफ आपराधिक मुकदमों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अश्वनी उपाध्याय की याचिका पर माननीयों के खिलाफ विचाराधीन आपराधिक मामलों के जल्द निस्तारण के लिए स्पेशल कोर्ट गठित करने को कहा था। उसके तहत प्रयागराज में स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया था। अब तक सूबेभर के माननीयों के खिलाफ्र लंबित आपराधिक मामलों की सुनवाई प्रयागराज में गठित स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए में हो रही है।
By Court Correspondence

Published on:
21 Aug 2019 09:25 am
Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी