उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पीएम मोदी ने आज एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने सरकार के किए गए कामों को गिनाया।
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पीएम मोदी ने आज एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने सरकार के किए गए कामों को गिनाया।
25 लाख घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम कराई
पीएम मोदी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 लाख से अधिक घर बनवाए। इसमें सबसे खास बात है कि 25 लाख घरों की रजिस्ट्री में महिलाओं के नाम पर की गई है। ये एक बड़ी शुरुआत है। यही तो है महिलाओं के लिए सशक्तीकरण है।
महिलाओं के संचालित स्वयं सहायता समूह बढ़े, सरकार ने भी मदद की
पीएम मोदी ने कहा कि स्व-सहायता समूह राष्ट्र-सहायता समूह है। इसमें ज़्यादातर महिलाओं द्वारा संचालित हैं। इनमें पिछले पांच सालों में 13 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। महिलाओं के लिए हमारी सरकार उनकी मुश्किलों को देखते हुए फैसले ले रही है।
मुफ्त राशन देकर महिलाओं का चूल्हा जलाने में सहायता की
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के दौर में आपके घर का चूल्हा जलता रहे,इसके लिए मुफ्त राशन देने की योजना हमारी सरकार ने ही चलाई।
हजारों करोड़ रु का काम महिलाओं के पास है
पीएम मोदी ने कहा कि हजारों करोड़ रु का काम महिलाओं के पास है। सरकार ने पोषण वाला राशन अब महिलाएं खुद बनाएंगी। ये बहुत बड़ा काम है। सालाना हजारों करोड़ रुपए का काम है। जिन 202 पुष्टाहार यूनिट का आज शिलान्यास हुआ है, उससे महिलाओं की आमदनी बढेंगी। महिलाएं अपनी फैक्ट्री में पुष्टाहार बनाने के लिए गांव से ही खरीदेंगी। यही सशक्तीकरण के प्रयास हैं। इनसे महिलाओं का जीवन बदलेगा।
बेटियों को स्कूल न छोडना पड़े इसलिए सरकार साथ दे रही
पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों को स्कूल न छोड़ना पड़े, इसके लिए काम किया है। हमारी सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने में पीछे नहीं रही है। सुकन्या सुमंगला योजना के तहत ढाई करोड़ बेटियों के अकाउंट खोले गए हैं। स्वस्थ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालय बनाए। उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर दिए। इससे उनके जीवन में सुविधा बढ़ी और गरिमा भी बढ़ी। आयुष्मान योजना के तहत भी सबसे ज्यादा फायदा बहनों को ही मिला है।
मुझे महिलाओं के खाते में रु ट्रांसफर करने का सौभाग्य मिला
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यूपी में नारी सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। एक लाख महिलाओं के खाते में मुझे करोडों रुपए ट्रांसफर करने का सौभाग्य मिला। ये योजना भरोसे का माध्यम बन रही है। यूपी ने बैंक सखी शुरू किया है, ये महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव ला रहा है।