रायगढ़

Raigarh Road Accident: पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, मौत से भड़के लोगों ने थाने का किया घेराव

Raigarh Road accident: घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुधरीपारा निवासी लालकुमार मांझी पिता नान्ही मांझी (40 वर्ष) कुडुमकेला में किसी दुकान में काम करता था, जिससे बुधवार की सुबह भी वह काम पर गया था
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2024, 5:16 PM IST
Raigarh road accident

Raigarh Road Accident: बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने पैदल जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संया में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस के समझाईश पर कुछ ही देर बाद मामला शांत हो गया।

Raigarh Road Accident: जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुधरीपारा निवासी लालकुमार मांझी पिता नान्ही मांझी (40 वर्ष) कुडुमकेला में किसी दुकान में काम करता था, जिससे बुधवार की सुबह भी वह काम पर गया था और रात करीब आठ बजे दुकान बंद होने के बाद पैदल ही अपने गांव जाने के लिए निकला था।

इस दौरान कुडूमकेला कुधरीपारा मोड़ के पास पहुंचा था, तभी पीछे से एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ के निर्देश पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हादसे की भनक लगते ही मृतक के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और शव को सड़क में रखते हुए आरोपी चालक को पकड़ने व मुआवजे की मांग करने लगे।

Raigarh Road Accident: ऐसे में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाईश देते हुए मामले को शांत कराया, साथ ही देर रात करीब 10 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जहां बुधवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।

Raigarh Road Accident: घर में अकेला था कमाने वाला

उल्लेखनीय है कि लालकुमार मांझी इधर-उधर रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। ऐसे में अब इसकी मौत हो जाने से परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि यह घर में अकेला कमाने वाला था, साथ ही बच्चे भी अभी काम करने के लायक नहीं है। जिससे अब इनकी दिक्कतें बढ़ गई है। इसी बात को लेकर हादसे के बाद मुआवजे की मांग कर रहे थे, जिससे पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया कि शासन से मिलने वाली तात्कालिक राशि जल्द दिलाई जाएगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

Updated on:
20 Jun 2024, 5:16 PM IST
Published on: