रायपुर

सरकार से राहत की गुहार! आंदोलन तेज- 150 NHM कर्मचारी अब तक बर्खास्त, धूप में बच्चों के साथ विरोध प्रदर्शन…

CG News: रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने गुरुवार को नवा रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया। तपती धूप में तूता धरना स्थल से हजारों कर्मचारी रैली निकालते हुए गिरफ्तारी देने पहुंचे।

2 min read
Sep 19, 2025
NHM कर्मचारियों का फिर आंदोलन का ऐलान? 12 अप्रैल की बैठक पर टिकी नजरें, मांगें अभी भी अधूरी..(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने गुरुवार को नवा रायपुर में जेल भरो आंदोलन किया। तपती धूप में तूता धरना स्थल से हजारों कर्मचारी रैली निकालते हुए गिरफ्तारी देने पहुंचे। कई कर्मचारी अपने बच्चों को भी साथ लेकर गिरफ्तारी देने पहुंचे। उन्होंने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए अपनी मांगे पूरी करने की गुहार लगाई।

आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को रोकने के लिए बड़ी संया में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने राज्य उत्सव मेला स्थल को अस्थाई जेल बनाया गया। जहां पर कर्मचारियों ने अपनी सांकेतिक गिरतारी दी। उल्लेखनीय है कि लगभग 150 कर्मचारियों को अब तक सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इसको लेकर संघ में नाराजगी है।

CG News: एनएचएम आंदोलन में उबाल

गुरुवार सुबह से ही एनएचएम कर्मचारियों की भीड़ धरना स्थल में जुटना शुरू हुई। प्रदर्शन के लिए हजारों लोग प्रदेशभर से धरना स्थल पर जुटे। आंदोलन के पहले आमसभा रखी गई। इसे कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगे पूरी करने की हुंकार भरी। बड़ी संया में गिरफ्तारी देने पहुंचे एनएचएम कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बता दें कि एनएचएम का अनिश्चितकालीन आंदोलन 18 अगस्त से शुरू हुआ था। आंदोलन को एक माह पूरा हो चुका है। पिछले 20 वर्षों से संघ द्वारा नियमितीकरण, ग्रेड-पे निर्धारण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, मेडिकल अवकाश, अनुकपा नियुक्ति, 27त्न वेतन वृद्धि सहित अन्य 10 सूत्रीय मांग की जा रही है।

यह हुए शामिल

धरना और जेल भरो आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, प्रदेश महासचिव कौश्लेश तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेंमत सिन्हा, प्रांतीय सलाहकार दिनेश और स्वास्थ्य सामुदायिक संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, जिले के राष्ट्रीय स्थास्थ्य मिशन अध्यक्ष अशोक उइके, रायपुर संगठन मंत्री अमन दास, जागेश्वर साहू सहित एनएचएम कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Updated on:
19 Sept 2025 11:15 am
Published on:
19 Sept 2025 11:14 am
Also Read
View All