रायपुर

गतका खेल में रायपुर में उतरेंगे देशभर के 230 खिलाड़ी, 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आज से

रायपुर। प्रतियोगिता में कुल 230 खिलाड़ी हिस्सा लेेंगे, जिसमें अंडर-17 वर्ग 114 बालक और 116 बालिका शामिल हैं। बालक-बालिका खिलाडिय़ों के रुकने की व्यवस्था अलग-अलग होटलों में की गई है।

less than 1 minute read
Jan 17, 2026

रायपुर। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत गतका खेल का आयोजन 17 जनवरी से रायपुर में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता राजधानी के सालेम स्कूल में खेली जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों के स्कूली बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेने रायपुर आ रहे हैं।

इसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, सीबीएसई, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, विद्या भारती टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता में कुल 230 खिलाड़ी हिस्सा लेेंगे, जिसमें अंडर-17 वर्ग 114 बालक और 116 बालिका शामिल हैं। बालक-बालिका खिलाडिय़ों के रुकने की व्यवस्था अलग-अलग होटलों में की गई है। बालकों को होटल ओकासु और होटल गुरु कृपा में ठहराया गया है। वहीं, बालिका के लिए होटल सिटी सेंटर में व्यवस्था की गई है।

गतका का खेल का इतिहास

गतका खेल पंजाब का एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट व आत्म रक्षा की कला है, जिसमें तलवार, ढाल, लाठी (जिसे गतका कहते हैं) का इस्तेमाल होता है। प्राचीन समय में ये आत्मरक्षा हेतु सिखों के गुरुओं द्वारा इसे उपयोग में लाया जाता था, जो अब मार्शल आर्ट खेलों में भी तब्दील हो गया। वर्तमान में यह खेल संपूर्ण भारत में प्रचलित हो चला है तथा खेलों के साथ-साथ आत्मरक्षा हेतु भी इसका प्रयोग होने लगा है। इसमें सोटी डंडा वह फरवरी दल व अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों का उपयोग किया जाता है। इस खेल को खेलते समय शरीर को चोट ना लगे, यह इसके लिए सुरक्षात्मक उपकरण भी पहने जाते हैं।

Published on:
17 Jan 2026 12:51 am
Also Read
View All

अगली खबर