रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ की अविलोकिता ने प्राप्त की ऑल इंडिया रैंक-2, एनएलयू बेंगलूरु में मिलेगा प्रवेश

CG News: अविलोकिता अपनी सफलता पर कहती है कि यह एक दिन की मेहनत नहीं, बल्कि वर्षों की तैयारी, धैर्य और आत्मविश्वास का फल है। मैंने कभी केवल रैंक को लक्ष्य नहीं बनाया, बल्कि विषय को समझने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की।

less than 1 minute read
Jun 02, 2025
अविलोकिता केशरवानी नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट में ऑल इंडिया रैंक-2 (Photo Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की अविलोकिता केशरवानी ने नेशनल लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (एनएलएसएटी) में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया है। इसके कारण उसे देश के सर्वोच्च विधि संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलयू) बेंगलूरु में प्रवेश मिला है।

अवलोकिता के डॉ. विवेक केशरवानी और डॉ. नंदिता केशरवानी की बेटी है। वे रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी की उपलब्धि पर कहा कि यह सफलता उसके अनुशासन, मेहनत और संतुलित दृष्टिकोण का परिणाम है। अविलोकिता अपनी सफलता पर कहती है कि यह एक दिन की मेहनत नहीं, बल्कि वर्षों की तैयारी, धैर्य और आत्मविश्वास का फल है।

मैंने कभी केवल रैंक को लक्ष्य नहीं बनाया, बल्कि विषय को समझने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की। परिवार और शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा साथ रहा। उसने कहा कि पढ़ाई के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक होता है और इसके लिए उन्होंने नियमित व्यायाम, किताबें पढऩा और शांत समय बिताना अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाया।

Published on:
02 Jun 2025 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर