रायपुर

Raipur News: हिस्ट्रीशीटर तोमर मामले में बड़ा खुलासा, सूदखोरी का हिसाब रखने वाला मैनेजर गिरफ्तार

Raipur News: रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उनके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Jun 16, 2025
हिस्ट्रीशीटर वीरेंदर तोमर और रोहित तोमर (Photo Patrika)

Raipur News: परदेशिया हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उनके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बंटी सहारे परदेशिया तोमर बंधुओ के फाइनेंस कंपनी का मैनेजर है।

आरोपी परदेशिया तोमर बंधुओं का खास गुर्गा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी सहारे, परदेशिया तोमर बंधुओं के साथ मिलकर सालों से सूदखोरी का धंधा चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ करोड़ों रुपये के लेनदेन के कागज़ात लगे हैं। बता दें कि, 3 जून को पुलिस ने परदेशिया तोमर ब्रदर्स के भाठागांव के घर पर छापेमारी की थी।

Updated on:
16 Jun 2025 07:34 pm
Published on:
16 Jun 2025 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर