रायपुर

CG Board Exam: 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते प्राइवेट स्कूल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

CG Board Exam: 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख नजदीक आ गई है। इधर प्राइवेट स्कूल इसमें शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है..
less than 1 minute read
Feb 16, 2026
CG School exam news, today,,
5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते प्राइवेट स्कूल ( प्रतीकात्मक फोटो )

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त स्कूलों और सरकारी स्कूलों में पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होने जा रही हैं। लेकिन प्राइवेट स्कूल इसमें शामिल नहीं होंगे और वे विभाग के विरोध में हैं। इसके लिए प्राइवेट स्कूल संचालक हाईकोर्ट भी पहुंच गए हैं और दो दिन में इसका फैसला भी हो जाएगा।

CG Board Exam: पिछले सत्र में कोर्ट ने दी राहत

पिछले सत्र में हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल संचालकों को राहत दी थी और परीक्षा में शामिल होना ऐच्छिक किया था। समय पर पाठ्यपुस्तक न मिलने, 5वीं और 8वीं में बोर्ड परीक्षा किसी भी नियम-कानून में नहीं होने, परीक्षा के पेपर में पारदर्शिता नहीं होने जैसे कारणों के कारण निजी स्कूल परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

पिछले सत्र में नहीं हुई थीं अतिरिक्त कक्षाएं

जानकारों ने बताया कि पिछले साल जब 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई थी। उसके बाद फेल और सप्लीमेंट्री आने वाले छात्र-छात्राओं की एक्स्ट्रा क्लास लगानी थी। जिसके बाद उन्हें दोबारा परीक्षा का अवसर देना था, लेकिन ऐसा देखा नहीं गया था। पूरी व्यवस्था ही फेल हो गई थी। वहीं, परीक्षा के दौरान कई शिकायतें भी आई थीं। शिक्षकों द्वारा ब्लैकबोर्ड में सवालों के जवाब लिखने, छात्रों की आंसरशीट में शिक्षकों द्वारा सवाल लिखने जैसी कई शिकायतें भी आई थी।

Updated on:
16 Feb 2026 01:13 pm
Published on:
16 Feb 2026 01:13 pm