24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 26 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की छुट्टी

Public Holiday List: आने वाले 26 अगस्त को प्रदेशभर के शासकीय और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। इस दिन ईद-ए-मिलाद पर्व मनाया जाएगा..
2 min read
Google source verification
public holiday

सार्वजनिक अवकाश ( File Photo - Patrika )

Public Holiday in chhattisgarh: अगस्त का महिना जाने वाला है। वहीं यह आखिरी सप्ताह स्कूली बच्चों के लिए खुशियां लेकर आया है। आने वाले सप्ताह में दो प्रमुख पर्व व त्योहार आने वाले हैं। जिसके चलते स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है। बता दें कि अगस्त के महीने में कई प्रमुख पर्व व त्योहार मनाए गए। वहीं अब बारी है तो ईद-ए-मिलाद(मिलाद-उन-नबी) और रक्षा बंधन का पर्व। देशभर में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लेकर इसे लेकर शासकीय अवकाश की घोषणा हुई है। ऐसे में इस छुट्टी का इस्तेमाल कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Public Holiday List: 26 को मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद पर्व

आने वाले बुधवार यानी 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद(मिलाद-उन-नबी) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूरे प्रदेश के मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ में यह पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। बता दें कि मिलाद उन नबी, जिसे ईद-ए-मिलाद या बारावफात भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों में से एक है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है। छत्त्तीसगढ़ सरकार ने पर्व को लेकर प्रदेशभर में छुट्टी घोषित हुई है। इस दिन प्रदेशभर के शासकीय और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। इसे लेकर आदेश जारी हुआ है।

पैगंबर की शिक्षाओं को याद

ईद-ए-मिलाद(मिलाद-उन-नबी) पर्व का मुख्य उद्देश्य पैगंबर की शिक्षाओं को याद करना और उनके बताए दया, करुणा, भाईचारे तथा इंसानियत के संदेश पर अमल करने की प्रेरणा लेना माना जाता है। आइए जानते हैं मिलाद उन नबी क्यों मनाया जाता है और इस दिन किस तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं।

एक दिन बाद रक्षाबंधन

अगस्त के आखिरी सप्ताह में ईद-ए-मिलाद(मिलाद-उन-नबी) पर्व के बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। 28 अगस्त को देशभर में यह पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शहर के ​गलियों से लेकर प्रमुख चौक चौराहों में राखी का बाजार सज गया है। पर्व के दूसरे दिन शनिवार है। इसके बाद रविवार की छुट्टी रहेगी।