रायपुर

CG Breaking: राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसर बने IPS, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, देखें List…

CG News: UPSC ने वर्ष 2024 की चयन सूची को मंजूरी दी। छत्तीसगढ़ के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को IPS कैडर में पदोन्नति का अवसर मिला।

less than 1 minute read
Aug 27, 2025
राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसर बने IPS (Photo source- Patrika)

CG News: भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सात राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग में पदोन्नति का अवसर मिला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 अगस्त 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

यह चयन सूची चयन समिति की 6 अगस्त 2025 को हुई बैठक में तैयार की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ कैडर की 7 मौलिक रिक्तियों को भरने के लिए योग्य अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना (एफ. सं. 1-14011/05/2025-आईपीएस-I(ई)(I)) के अनुसार अब ये अधिकारी औपचारिक तौर पर भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

CG News: नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति और पदोन्नति मामला, नगर निगम लिपिक निलंबित

CG News: जानें कैसे हुई पदोन्नति

1 विनियम 7(3), भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत चयन प्रक्रिया हुई।

2 वर्ष 2024 की चयन सूची UPSC ने अनुमोदित की।

3 छत्तीसगढ़ से 7 SPS अधिकारियों को IPS कैडर में स्थान मिला।

CG News: IPS का दर्जा पाने वाले ये 7 अधिकारी

पंकज चंद्रा
भावना पाण्डेय
विमल कुमार बैस
हरिश राठौर
वेदव्रत सिरमौर
राजश्री मिश्रा
श्वेता सिन्हा

ये भी पढ़ें

13 साल बाद प्रमोशन… अफसरों के तुगलकी फरमान से फंसा पेंच, दर्जनभर अभ्यर्थी पहुंचे हाईकोर्ट
Published on:
27 Aug 2025 02:11 pm
Also Read
View All