रायपुर

रिटायर्ड आईजी और मंत्री अनिला भेडिया के पति रविन्द्र भेंडिया का निधन, CM और राज्यपाल ने किया शोक प्रकट

- रिटायर्ड आईजी (Retired IPS) रविन्द्र भेडिया का हृदय गति रुकने से निधन - राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया (CG Cabinet Minister Anila Bhediya) के पति थे - पिछले दिनों रिटायर्ड आईजी रविंद्र भेंडिया कोरोना (Corona Infected) संक्रमित पाए गए थे  

less than 1 minute read
Oct 05, 2020
retired_ips_ravindr_bhediya.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिरीक्षक (Retired IPS) रविन्द्र भेेडिया का रविवार की देर रात निधन हो गया। वे राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया (CG Cabinet Minister Anila Bhediya) के पति थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) और राज्यपाल अनुसुइया उइके ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रविन्द्र भेडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

सीएम भूपेश बघेल ने स्वर्गीय रविन्द्र भेडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी, जिला बालोद में आज 5 अक्टूबर को किया जायेगा।

राज्यपाल अनुसुइया उइके (Chhattisgarh Governor Anusuiya Uikey) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति रविन्द्र भेड़िया के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

रविन्द्र भेडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पिछले दिनों रविंद्र भेंडिया कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाद में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां देर रात उनका निधन हो गया।

Published on:
05 Oct 2020 11:48 am