6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून, 6, 7, 8, 9, 10 जून तक आंधी-बारिश के संकेत

Monsoon Update: केरलम में मानसून के दस्तक के साथ ही अब जल्द ही छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है...

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Monsoon Update

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक आंधी बारिश के आसार ( File Photo - Patrika )

Chhattisgarh Monsoon Update: केरलम में मानसून के आगमन के साथ अब प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आंधी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है। आज रायगढ़ में अचानक मौसम में बदलाव हो गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम में हुए परिवर्तन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि 10 जून तक कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है।

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की तारीख?

छत्तीसगढ़ में आमतौर पर केरलम में मानसून (Monsoon Update ) के दस्तक के करीब दो सप्ताह के भीतर प्रवेश कर जाता है। अगर मानसून की गति सही रही तो विशेषज्ञों के अनुसार 20 जून का छत्तीसगढ़ में आगमन संभव है। वहीं पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो बस्तर में मानसून के एंट्री के साथ बारिश का दौर अचानक थम गया था।​ जिसके चलते मानसून एक सप्ताह लेट हो गया था। वहीं अगर तय समय में एंट्री हुई तो जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवात तथा द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम प्रभावित हो रहा है। इसके कारण दुर्ग सहित कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। ऐसे में लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। प्रदेश में अभी मानसून की औपचारिक एंट्री नहीं हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में उसकी तेज प्रगति को देखते हुए अगले सप्ताह प्री-मानसून गतिविधियों में और तेजी आने के संकेत हैं।