रायपुर

CG Cabinet Minister: आखिर छत्तीसगढ़ को कब मिलेंगे नए मंत्री? मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा बयान, बोले – विस्तार तो होगा लेकिन…

CG Cabinet Minister: प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

2 min read
Jul 08, 2024

CG Cabinet Minister: प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बस थोड़ा इंतजार करें। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इस बार विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल का एक पद खाली रखा था।

वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली जा चुके हैं। चुनाव जीतने के बाद बृजमोहन ने विधायकी और मंत्री दोनों पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद बृजमोहन के सभी विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास हैं। इसमें सांसदीय कार्यमंत्री का विभाग भी शामिल है।

CG Cabinet Minister: विधानसभा सत्र के दौरान सांसदीय कार्यमंत्री की अहम भूमिका रहती है। यही वजह है कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री दोनों रिक्त पदों पर किसकी नियुक्ति करते हैं या फिर केवल एक मंत्री को ही जगह मिलेगी। हालांकि अब तक ज्यादातर मामलों में मंत्रिमंडल का विस्तार नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही होता आया है।

CG Cabinet Minister: जल्द हो संसदीय कार्यमंत्री की नियुक्ति: भूपेश

गायत्रीनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक साथ नजर आए। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, मैं मुख्यमंत्री से यही बोल रहा था कि तुरंत संसदीय कार्य मंत्री बना दीजिए। विधानसभा सत्र आ रहा है। मैंने उनसे कहा कि बाकी दूसरे विभाग आपके पास रह जाएंगे, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री होना चाहिए, ताकि विधानसभा में हम लोग लगातार बात करते रहे।

Updated on:
09 Jul 2024 06:45 am
Published on:
08 Jul 2024 08:33 am
Also Read
View All

अगली खबर