CG Cabinet Minister: बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अजय जम्वाल ने नए मंत्री के नामों पर अपने सुझाव दिए। इसके अलावा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। बताया जाता है कि दो मंत्रियों के काम काज संतोष जनक नहीं होने पर भी चर्चा हुई। साथ ही इन दोनों मंत्रियों को हटाए जाने की भी बात कही।