रायपुर

CG Election 2025: चुनावी प्रचार में महतारियों को मिल रहा 100 से 300 रुपए रोजी, प्रत्याशी कर रहे मोटी रकम खर्च

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए धुआंधार चुनावी प्रचार प्रसार चल रहा है जिसमें महिलाओं को अच्छी तव्वजों दी जा रही है। प्रचार के लिए महिलाओं को गांव में 100 रुपए तो शहर में 300 रुपए रोजी दिया जा रहा है।
2 min read
Feb 08, 2025
CG Election 2025: चुनावी प्रचार में महतारियों को मिल रहा 100 से 300 रुपए रोजी, प्रत्याशी कर रहे मोटी रकम खर्च

CG Election 2025: नगर निगम हो या नगर पालिका और नगर पंचायत, पार्षद बनने के लिए हर उमीदवार अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। व्यक्तिगत के अलावा परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त भी वोट मांग रहे हैं, लेकिन घर-घर जाकर समर्थन जुटाने के लिए महिलाओं को ज्यादा लगा रहे हैं।

CG Election 2025: महिलाएं कर रही प्रचार प्रसार

इसके लिए कामकाजी महिलाओं को रोजी देकर प्रचार में लगाया जा रहा है। इसके बदले प्रत्याशी उन्हें 100 से लेकर 300 रुपए तक की रोजी दे रहे हैं। नगर पंचायत, नगर पालिका जैसे इलाकों में प्रचार करने वाली महिलाओं को 100 से 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दे रहे हैं। दूसरी ओर रायपुर शहर में 200 से 300 रुपए रोज दिया जा रहा है।

मजदूरी छोड़ प्रचार में भिड़े

नगर निगम चुनाव को देखते हुए कई लोगों ने मजदूरी छोड़ दिया है। पार्षद उमीदवारों से मिलकर उनके लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। भीड़ जुटाने के लिए उमीदवार भी अपने वार्ड के मतदाताओं को ही रोजी में प्रचार में लगा रहे हैं। खासकर कामकाजी महिला-पुरुषों को काम छोड़कर प्रचार में लगा रहे हैं। यही हाल ग्रामीण इलाकों का है। सरपंच चुनाव के चलते कई शहरी मजदूर अपने गांव चले गए हैं। अपने-अपने रिश्तेदारों के लिए प्रचार में लग गए हैं।

सोशल मीडिया में भी प्रचार में लगे

CG Election 2025: पार्षद प्रत्याशियों ने प्रचार में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी है। लाउड स्पीकर और डीजे वाले प्रचार वाहनों के अलावा घर-घर संपर्क कर रहे हैं। घर-घर प्रचार के लिए रोजी देकर महिलाओं को भेज रहे हैं।

Updated on:
08 Feb 2025 03:15 pm
Published on:
08 Feb 2025 11:29 am