31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: नगर पालिका की दुकान पर कब्जा, 2 व्यापारियों को नोटिस जारी…

CG News: समय रहते पालिका प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सभी पांच दुकानों में कब्जा कर लिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 26 Dec 2024, 2:18 PM IST

CG News

CG News: नगर पालिका कॉप्लेक्स में नवनिर्मित दुकानों में अतिक्रमण कर कब्जा करने के मामले में दो व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है, जिन्हें नोटिस प्राप्ति के तुरंत बाद दुकान खाली करने कहा गया है। लेकिन नोटिस प्राप्ति के तीन दिन बाद भी दुकान खाली नहीं करने पर नगर पालिका प्रशासन की निष्क्रियता से अन्य व्यापारियों में खासी नाराजगी है।

CG News: दुकानों के शटर पर अतिक्रमणकारियों ने लगाया ताला

अन्य दुकानों में भी कब्जे की आशंका जताई गई है। पालिका प्रशासन से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार राजू मिश्रा एवं रोहित रोहरा नाम के व्यापारी को नोटिस जारी किया गया है, जिन्हें दुकान खाली करने कहा गया है। नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों ने सवाल खड़े किए हैं। अजय शर्मा के अनुसार सर्वप्रथम दुकानों के शटर पर अतिक्रमणकारियों ने ताला लगाया। यहां जानकारी मिलने पर पालिका प्रशासन को ताला लगाना था।

यह भी पढ़ें: CG News: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कलेक्टर तक पहुंचीं महिलाएं, कार्रवाई ना करने पर दी आंदोलन की चेतावनी…

नगर पालिका की बेशकीमती संपत्ति पर कब्जा

CG News: व्यापारी अजय शर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने 5 दुकानों की नीलामी किए जाने की मांग की है। समय रहते पालिका प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सभी पांच दुकानों में कब्जा कर लिया जाएगा। इनमें से एक दुकान को मोबाइल व्यापारी के द्वारा कब्जा कर बोर्ड लगा दिया गया है। नगर पालिका की बेशकीमती संपत्ति पर अतिक्रमणकारी बेखौफ होकर कब्जा कर रहे हैं।

सीएमओ, कोमल ठाकुर: दुकान पर कब्जा किए दो व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस प्राप्ति के बाद तुरंत दुकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही दुकान खाली कराए जाएंगे।