31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: आनन-फानन में पालिका CMO ने कर दिया चौपाटी का उद्घाटन, पालिकाध्यक्ष और पार्षदों को किया नजरदांज

CG News: किरंदुल साप्ताहिक बाजार सड़क पर लगने लगा नगरी प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एड़ी चोटी का जोर लगाकर भी मुख्य मार्ग पर बैठने वाले सब्जी व्यपारियो को बाजार के अंदर नही बिठा पा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 19 Dec 2024, 12:50 PM IST

CG News

CG News: किरंदुल नगर पालिका हमेशा की तरह इस बार भी एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में बनने जा रही है । ताजा मामले के अनुसार किरंदुल मेन मार्किट के समीप स्थित चौपाटी के उद्घाटन समारोह का है। मिली जानकारी के अनुसार नव निर्मित चौपाटी का उद्घाटन किरंदुल नगर पालिका परिषद के मुय नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र ने कर नारियल तो फोड़ दिया।

सीएमओ ने पालिकाध्यक्ष-पार्षद को भी बुलाना मुनासिब नहीं समझा

परंतु इस दौरान सीएमओ ने पालिकाध्यक्ष मृणाल राय एवं वार्ड नबर 08 की पार्षद निधि जायसवाल तक को बुलाना मुनासिब नहीं समझा। जिसको लेकर नगर में चर्चा का विषय है कि आगामी पालिका चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही पालिका सीएमओ ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं 18 वार्डो के पार्षदो को भी सिरे से खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh CM Big Announcement: भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित केरल-त्रिपुरा को 15-15 करोड़ रुपए की सहायता देगा छत्तीसगढ़, CM साय की बड़ी घोषणा

शशिभूषण महापात्र, सीएमओ किरंदुल नगरपालिका: चौपाटी को व्यवस्थित करने के लिए आननफानन में चौपाटी का उद्घाटन किया गया है। भविष्य में बड़े पैमाने पर उद्धाटन किया जावेगा।

मृणाल राय, अध्यक्ष किरंदुल नगरपालिका: नपा सीएमओ आजकल खुद पालिकाध्यक्ष बन कर घूम रहे हैं। (Chhattisgarh News) आदर्श आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही पालिकाध्यक्ष और पार्षदों को नज़र अंदाज़ कर चौपाटी का उद्धाटन करना सीएमओ की मानसिकता को दर्शाता है।

व्यापारियों का दबाव नहीं झेल पाए सीएमओ

CG News: किरंदुल साप्ताहिक बाजार सड़क पर लगने लगा नगरी प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एड़ी चोटी का जोर लगाकर भी मुख्य मार्ग पर बैठने वाले सब्जी व्यपारियो को बाजार के अंदर नही बिठा पा रहे थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र ने इस दौरान व्यपारियो को चौपाटी में शिट होने को कहा गया। पानी, बिजली तमाम व्यवस्था दी गई पर व्यपारियो द्वारा नववर्ष में चौपाटी में शिट होने का दवाब डाला गया। लोकार्पण के बाद भी व्यपारी वहां नही जा रहे।

निधि जायसवाल, पार्षद, वार्ड क्र 08: हमारे वार्ड की चौपाटी का उद्धाटन किया गया। परंतु ना हमें जानकारी दी गई ना ही हमें बुलाया गया।