31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh CM Big Announcement: भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित केरल-त्रिपुरा को 15-15 करोड़ रुपए की सहायता देगा छत्तीसगढ़, CM साय की बड़ी घोषणा

Chhattisgarh CM Big Announcement: छत्तीसगढ़ के सीएम ने केरल और त्रिपुरा राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दोनों राज्यों में इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोगों की मौत हुई और कई लोग बेघर हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 30 Aug 2024, 3:57 PM IST

Chhattisgarh CM Big Announcement

Chhattisgarh CM Big Announcement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केरल और त्रिपुरा को 15-15 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है, जहां भारी बारिश और भूस्खलन ने कहर बरपाया है। शुक्रवार को यहां एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Chhattisgarh CM Big Announcement: सीएम साय का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा और केरल को आपदा राहत कोष से 15-15 करोड़ रुपये की सहायता देने का फैसला किया है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन हानि की दुखद खबरें प्राप्त हुईं।(Chhattisgarh CM Big Announcement) संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रुपए की राशि आपदा राहत के रूप में जारी करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

मानसून में भारी बारिश से कई लोग हुए बेघर

Chhattisgarh CM Big Announcement: केरल और त्रिपुरा राज्य के कई हिस्सों में लोग इस वर्ष मानसून में भारी बारिश के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। दोनों राज्यों में इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोगों की मौत हुई है तथा कई लोग बेघर हुए हैं।

यह भी पढ़ें: CG Monsoon 2024: प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ सिस्टम, इस दिन होगी ताबड़तोड बारिश, IMD का अलर्ट जारी…

आपको बता दें कि केरल कई भूस्खलनों और अचानक आई बाढ़ से होने वाली तबाही से जूझ रहा है, जिसमें 300 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है, कई लोग घायल हुए हैं। 30 जुलाई, 2024 को मुंदक्कई, वायनाड सहित कई इलाकों में मानव आवास भूस्खलन के बाद नष्ट हो गए थे।

पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार कर रही है प्रयास

जान-माल के नुकसान और आजीविका की भरपाई, विस्थापितों के पुनर्वास और उनके घरों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है, जिसके तहत मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष CMDRF में सहायता राशि जमा करने की अपील आम जनता और अन्य राज्य की सरकारों से की गई है। (Chhattisgarh CM Big Announcement) राज्य सरकार सीएमडीआरएफ खातों में किए गए नए योगदान का उपयोग वायनाड में बचाव, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए किया जाएगा।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश… घर छोड़कर भागे लोग

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तेज मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई। 8 घंटे तक लगातार बारिश होने से कई गांवों के घर में दो-दो फ़ीट तक पानी भर गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मूसलाधार बारिश से बस्तर संभाग के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

बारिश की वजह से छोटेडोंगर बड़गांव स्थित माढ़ीन नदी का जल स्तर भी शनिवार दोपहर को अचानक बढ़ गया और पुल में बाढ़ आ गई… यहां पढ़ें पूरी खबर