हर साल पेंशन जारी रखने के लिए पेंशनभोगियों को निर्धारित समय पर जीवन प्रमाण-पत्र जमा करना होता है। पहले इसके लिए कई लोगों को बैंक या संबंधित कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से जाना पड़ता था। अधिक उम्र, बीमारी, चलने-फिरने में परेशानी और ग्रामीण क्षेत्रों में दूरी के कारण यह प्रक्रिया कई बार बुजुर्गों के लिए मुश्किल हो जाती थी। डाक विभाग की इस पहल से अब घर बैठे ही यह जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा, क्योंकि डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक पहले से ही घर-घर तक डाक सेवाएं पहुंचाते हैं।