
बारिश के बाद सड़के (Photo Patrika)
Weather Update: चक्रवात अर्नब का असर कम हो गया है इसलिए प्रदेश में 31 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में भी एक-दो बार पानी गिर सकता है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
रायपुर में पिछले 3 दिनों में 71.2 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में कुसमी में 28 सेमी यानी 280 मिमी पानी बरस गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। चाांदो, सामरी में 14, कुनकुरी में 12, तमनार, रामानुजगंज में 9, कांसाबेल, सन्ना, रायगढ़ में 8, बलरामपुर, करतला, दर्री, लैलूंगा, मुकडेगा, छाल, पुसौर, घरघोड़ा, पत्थलगाांव में 7 सेमी पानी गिरा।
इसी तरह जशपुरनगर, राजपुर, भैसमा, डौरा कोचली, कटघोरा, बसना, पौड़ी उपरोड़ा, चंद्रपुर, बगीचा, बरपाली में 6, वाड्रफनगर, मनोरा, कापू, ओडगी, बरमकेला, रामचंद्रपुर, बिहारपुर, सारंगढ़, मालखरौदा, डभरा, सोनहत, चलगली, नया बाराद्वार में 5 सेमी बारिश हुई। कई स्थानों पर एक से 4 सेमी तक पानी बरस गया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
Updated on:
31 Oct 2026, 10:01 AM IST
Published on:
31 Oct 2026, 8:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.