8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: मेडिकल कॉलेज का लाइब्रेरी होगा अपग्रेड, स्वास्थ्य मंत्री ने स्वशासी समिति की बैठक में दी मंजूरी…

CG News: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय तथा डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 30 Aug 2024, 12:04 PM IST

CG News

CG News: पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल का उन्नयन किया जाएगा। यहां एमबीबीएस की 230 सीटें हैं। इस हिसाब से यह छोटा पड़ रहा है। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई स्वशासी समिति की बैठक में उन्नयन को मंजूरी दी गई।

मरीजों को बेहतर सुविधा

मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा गया। (CG News) सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच में प्रतीक्षा सूची वाले मरीजों की जांच डीकेएस हॉस्पिटल में कराने के लिए प्रस्ताव बनाने को भी कहा।

एनाटॉमी विभाग में मृत शरीर में एम्बाल्मिंग कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रति शव एक निश्चित राशि मानदेय स्वरूप दिये जाने एवं आंबेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड में आवश्यकतानुसार एसी क्रय करने की मंजूरी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें: GSTN New Advisory: वैलिड बैंक अकाउंट के बिना दाखिल नहीं कर पाएंगे GST रिटर्न, जानें क्या है वजह?

CG News: स्वशासी मद में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड

मंत्री ने प्रबंध कार्यकारिणी समिति की विगत मीटिंग एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रावधानित बजट के विरुद्ध किए गए वास्तविक व्यय की जानकारी तथा 2024-25 के लिए प्रस्तावित बजट (CG News) प्रावधानों का मदवार अनुमोदन किया। मरीजों की सुविधा के लिए स्वशासी समिति की बजट का, बजट प्रावधानों के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए।

साथ ही, डीन का पर्चेस पावर बढ़ाने को कहा। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि छोटी-छोटी खरीदी के लिए भी फाइल मंत्री के पास भेजी जाती है। जबकि स्वशासी मद में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड है।

लाइब्रेरी होगा अपग्रेड

CG News: बैठक में लाइब्रेरी को अपग्रेड करने, सोलर पैनल लगाने, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल में जिम, इंडोर खेलों की सुविधा बढ़ाने, फायर फाइटिंग के समय-समय पर स्थानीय स्तर पर ऑडिट कराने, लगभग 200 लोगों के बैठने के लिए सर्वसुविधायुक्त हाल, छात्रों के सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बजट बढ़ाने एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए।

सांसद ने पेट सीटी शुरू करने कहा

लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अस्पताल के लिए स्वशासी मद से दो नग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस क्रय करने तथा कैंसर विभाग में स्थापित पेट स्कैन एवं गामा कैमरा से कैंसर जांच की (CG News) सुविधा मरीजों के लिए जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को जल्द से पूरा करने कहा।

बैठक में डीकेएस अस्पताल में (CG News) स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट, मॉडर्न हेल्थ केयर की टेन्डर अवधि बढ़ाने के संबंध में तथा वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 में स्वशासी मद से किये गये व्यय की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की गई।