14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur LPG Raid: रायपुर में LPG गैस की कालाबाजारी का खुलासा, होटल-दुकानों से 350 से ज्यादा सिलेंडर जब्त…

Raipur LPG Raid: रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Raipur LPG Raid: रायपुर में LPG गैस की कालाबाजारी का खुलासा, होटल-दुकानों से 350 से ज्यादा सिलेंडर जब्त...(photo-patrika)

Raipur LPG Raid: रायपुर में LPG गैस की कालाबाजारी का खुलासा, होटल-दुकानों से 350 से ज्यादा सिलेंडर जब्त...(photo-patrika)

Raipur LPG Raid: छत्तीसगढ़ के रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 350 से अधिक घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

Raipur LPG Raid: कलेक्टर के निर्देश पर चला जांच अभियान

यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर की गई। खाद्य विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग विकासखंडों में होटल, दुकानों और गैस एजेंसियों की जांच कर अनियमितताओं की पड़ताल की। जांच के दौरान कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और स्टॉक में गड़बड़ी सामने आई।

होटल और चिकन सेंटर से घरेलू सिलेंडर जब्त

धरसींवा विकासखंड के सेजबहार क्षेत्र में स्थित एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 8 सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा इसी क्षेत्र के एक चिकन सेंटर से भी 3 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका उपयोग व्यवसाय में किया जा रहा था।

दुकान में मिली सिलेंडरों की कालाबाजारी

अभनपुर–नवापारा क्षेत्र में एक दुकान पर एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 26 घरेलू सिलेंडर, 19 किलोग्राम क्षमता के 2 व्यावसायिक सिलेंडर और 5 किलोग्राम क्षमता के 4 सिलेंडर जब्त किए गए।

गैस एजेंसी के स्टॉक में मिली बड़ी गड़बड़ी

खाद्य विभाग की टीम ने Indane से जुड़ी एक ग्रामीण गैस एजेंसी की भी जांच की। भौतिक सत्यापन के दौरान एजेंसी के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। जांच में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 101 भरे और 64 खाली घरेलू सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम क्षमता के 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी सामने आई।

355 गैस सिलेंडर जब्त

अनियमितताओं के सामने आने के बाद एजेंसी परिसर में मौजूद कुल 355 गैस सिलेंडरों को जब्त कर एजेंसी की सुपुर्दगी में रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।