छत्तीसगढ़ में लघु उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं मौजूद है। राज्य में हर बार बेहतर उद्योग नीति बनाने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद विभिन्न कारणों से उद्योग बंद होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले चार सालों में उद्योगों के बंद होने की स्थिति को देखें, तो सत्ता परिवर्तन के बाद वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 249 उद्योग बंद हुए हैं। पिछले चार सालों में कुल 594 उद्योगों पर ताला लगा है। आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में 64, 2022-23 में 134, 2023-24 में 249 और 2024-25 में जुलाई तक की स्थिति में 147 उद्योग बंद हुए हैं।