28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / कब से चलेगी शीतलहर? छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सामान्य से नीचे पहुंचा पारा, देखें IMD का अपडेट

कब से चलेगी शीतलहर? छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सामान्य से नीचे पहुंचा पारा, देखें IMD का अपडेट

Cold Wave Forecast: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Nov 2026, 2:26 PM IST

Weather Forecast

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड की ठिठुरन (Photo Source- Patrika File Photo)

Chhattisgarh Cold Wave: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है। अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में शीतलहर चलने के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान रात के पारे में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

दिसंबर के पहले सप्ताह से शीतलहर के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक नीचे चला जाता है, तब शीतलहर की स्थिति बन सकती है। फिलहाल अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम दर्ज किया गया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए दिसंबर के पहले सप्ताह में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में रात के समय ठंड बढ़ रही है।

रायपुर में सामान्य से अधिक रहा रात का तापमान

प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले राजधानी रायपुर में रात का तापमान अभी सामान्य से अधिक बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है। आसमान साफ रहने के कारण रात में ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है।

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, रात के पारे में एक से दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पहले से ही तापमान कम होने के कारण ठंड का असर ज्यादा रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान और मौसमी परिस्थितियों के आधार पर ठंड का असर और बढ़ सकता है।