28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Raipur News: सरकारी स्कूलों में बच्चों की जान जोखिम में, कहीं छत से प्लास्टर गिरा तो कहीं निकलीं छड़ें

Raipur News: सरकारी स्कूलों में बच्चों की जान जोखिम में, कहीं छत से प्लास्टर गिरा तो कहीं निकलीं छड़ें

School Building Repair: रायपुर के सरकारी स्कूलों में जर्जर भवन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। कहीं प्लास्टर गिर रहा है तो कहीं छत से छड़ें निकल रही हैं, बावजूद इसके बच्चे इन्हीं कमरों में पढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:52 PM IST

Raipur News

Raipur News: सरकारी स्कूलों में बच्चों की जान जोखिम में(photo-AI)

Raipur News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कहीं कक्षाओं की छत से प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है, तो कहीं दीवारों से ईंटें और लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। खपरैल वाले पुराने भवनों के ढहने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद कई स्कूलों में बच्चे जर्जर कमरों में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

जिले के 105 स्कूलों के रखरखाव और मरम्मत के लिए 47 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है। वहीं, इस सत्र में तोड़ने के लिए सूचीबद्ध 134 जर्जर भवन अब भी स्कूल परिसरों में मौजूद हैं। कई भवनों का निरीक्षण तक नहीं हो सका है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Raipur Government Schools: छोटापारा में आजादी से पहले का स्कूल भवन बना खतरा

शहर के छोटापारा स्थित प्राथमिक शाला का भवन आजादी से पहले का बताया जा रहा है। खपरैल से निर्मित इस पुराने भवन की हालत बेहद खराब है। छत से खपरैल गिरने की आशंका बनी रहती है, जबकि स्कूल परिसर के आसपास छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। प्रशासन की ओर से भवन को तोड़कर नया निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन अब तक पुराने ढांचे को हटाया नहीं गया है।

दलदलसिवनी स्कूल में छत से गिर रहा प्लास्टर

दलदलसिवनी स्थित प्राथमिक शाला में भी जर्जर भवन की समस्या बनी हुई है। यहां कक्षाओं की छत से प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है। ऐसे में बच्चों को असुरक्षित माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल के शौचालयों की हालत भी खराब बताई जा रही है। परिसर में मौजूद एक पुराने भवन को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका है, लेकिन उसे तोड़ने की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हुई है।

मठपुरैना स्कूल की छत से बाहर निकली लोहे की छड़ें

मठपुरैना सरकारी स्कूल का पुराना भवन भी लंबे समय से जर्जर हालत में है। यहां छत से लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं, जिससे बच्चों और स्कूल स्टाफ के लिए खतरा बना हुआ है। भवन की स्थिति को देखते हुए इसे डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पुराना ढांचा अब भी परिसर में मौजूद है।

संत कंवर राम स्कूल के चार कमरे तोड़ने का प्रस्ताव लंबित

संत कंवर राम शासकीय शाला का भवन भी जर्जर हो चुका है। यहां दीवारों और छतों में दरारें दिखाई दे रही हैं। स्कूल के चार कक्षों को तोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन अब तक उन्हें हटाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

105 स्कूलों के लिए 47 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी

जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक, जिले के 105 स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 47 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम. सतीश नायर ने बताया कि स्वीकृत राशि जनपद पंचायतों के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। साथ ही स्कूलों का समय पर रखरखाव और मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।