27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Raipur News: बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप

Raipur News: बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप

Fake Indian Currency: रायपुर के ग्रामीण बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला के पास से 50 रुपये के 25 नकली नोट मिले। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:36 PM IST

Raipur News

Raipur News: बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला(photo-AI)

Raipur News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है। यहां पैसे जमा कराने पहुंची महिला जानकी वराठे के पास से 50-50 रुपये के 25 जाली नोट मिले हैं। महिला अपने खाते में कुल 12,350 रुपये जमा कराने पहुंची थी। कैश काउंटर पर बैंक कर्मचारियों ने एडवांस मशीन और UV लैंप से नोटों की जांच की, जिसमें 25 नोटों में जरूरी सुरक्षा फीचर नहीं पाए गए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने महिला के खिलाफ BNS की धारा 179 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fake Currency Notes: बैंक की मशीन से जांच में पकड़े गए नकली नोट

जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को खाताधारक जानकी वराठे छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की दलदल सिवनी शाखा में पैसे जमा कराने पहुंची थी। कैश काउंटर पर उसने 50 और 100 रुपये के नोट दिए। बैंक कर्मचारियों ने उपलब्ध एडवांस मशीन से नोटों की जांच की। इस दौरान UV लैंप की मदद से जांच करने पर 50 रुपये के 25 नोटों में सुरक्षा संबंधी जरूरी फीचर नहीं पाए गए। इसके बाद इन नोटों को जाली के रूप में चिन्हित किया गया।

बैंक मैनेजर ने पंडरी थाने में दर्ज कराई शिकायत

बैंक शाखा के मैनेजर संजय मिश्रा ने इस मामले में पंडरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, एक ही ट्रांजेक्शन में चार से अधिक जाली नोट मिलने पर FIR दर्ज कराना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत बैंक प्रबंधन ने पुलिस को आवेदन सौंपा।

BNS की धारा 179 के तहत मामला दर्ज

बैंक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला जानकी वराठे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 179 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला के पास ये जाली नोट कहां से आए और इन्हें उसे किसने दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।