27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Chhattisgarh Board Exam: 12वीं के छात्रों के लिए अहम हैं अगले 82 दिन, रिवीजन और लिखित अभ्यास से मजबूत करें तैयारी

Chhattisgarh Board Exam: 12वीं के छात्रों के लिए अहम हैं अगले 82 दिन, रिवीजन और लिखित अभ्यास से मजबूत करें तैयारी

Chhattisgarh Board Exam: 12वीं बोर्ड परीक्षा में अब 82 दिन से भी कम समय बचा है। गणित में सवालों की प्रैक्टिस, साइंस में कॉन्सेप्ट और न्यूमेरिकल पर ध्यान दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:59 PM IST

Chhattisgarh Board Exam

स्कूल में 12वीं के छात्र (photo Patrika)

Board Exam: 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अब 82 दिन का समय बचा है। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पूरे सिलेबस का रिवीजन करने के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की है। विद्यार्थी को अपने विषय के लिए एक टाइम टेबल बनाना चाहिए। सभी विषयों को एक ही तरीके से तैयार करने के विषय की प्रकृति के अनुसार रणनीति तेयार करें। एक्सपट्र के अनुसार, गणित के विद्यार्थियों को रोजाना सवाल हल करने की आदत डालनी होगी, वहीं साइंस वालों को फॉर्मूले, कॉन्सेप्ट, न्यूमेरिकल और डायग्राम पर ध्यान देना जरूरी है। आर्ट्स के विद्यार्थियों को उत्तरों की बेहतर प्रस्तुति और तथ्यों पर पकड़ बनानी होगी, जबकि कॉमर्स में अकाउंटेंसी के सवालों की नियमित प्रैक्टिस जरुरी होगी। अब विद्यार्थियों को केवल पढ़ने के बजाय लिखकर अभ्यास करना चाहिए। साथ ही कमजोर विषयों और टॉपिक्स की पहचान कर उन पर अतिरिक्त समय देना चाहिए।

गणित : रोज सवाल हल करें, स्टेपवाइज सॉल्यूशन पर दें ध्यान

गणित में अच्छे अंक हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास सबसे जरूरी है। विद्यार्थी केवल फॉर्मूले याद करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनका इस्तेमाल करके सवाल हल करें। जिन अध्यायों में अधिक परेशानी है, उनकी अलग से सूची बनाएं। रोजाना निर्धारित संख्या में सवाल हल करें। उत्तर लिखते समय सभी जरूरी स्टेप्स, फॉर्मूले और कैलकुलेशन स्पष्ट रखें।

साइंस : कॉन्सेप्ट, न्यूमेरिकल और डायग्राम पर फोकस

साइंस के विद्यार्थियों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए अलग-अलग रणनीति बनानी चाहिए। फिजिक्स में फॉर्मूले और न्यूमेरिकल की नियमित प्रैक्टिस करें। केमिस्ट्री में रिएक्शन, इक्वेशन और महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट का रिवीजन करें। बायोलॉजी में डायग्राम, परिभाषाओं और प्रक्रियाओं को समझकर पढ़ें।

आर्ट्स : तथ्यों के साथ व्यवस्थित तरीके से लिखें उत्तर

आर्ट्स के विद्यार्थियों को इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और अन्य विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का नियमित रिवीजन करना चाहिए। लंबे उत्तरों को याद करने के बजाय उनके मुख्य बिंदु तैयार करें। उत्तर लिखते समय भूमिका, मुख्य विवरण और निष्कर्ष का ध्यान रखें। जहां जरूरी हो, वहां उदाहरण, तिथियां, घटनाएं और मानचित्र का इस्तेमाल करें।

कॉमर्स : अकाउंटेंसी की नियमित प्रैक्टिस, फॉर्मेट का रखें ध्यान

कॉमर्स के विद्यार्थियों को अकाउंटेंसी में नियमित रूप से सवाल हल करने चाहिए। जर्नल, लेजर, बैलेंस शीट और अन्य निर्धारित फॉर्मेट का अभ्यास करें। कैलकुलेशन में छोटी गलतियों से भी अंक प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए हर सवाल को हल करने के बाद उसका मिलान जरूर करें। थ्योरी के उत्तरों में मुख्य बिंदुओं को क्रमवार लिखें और जहां जरूरी हो, उदाहरण भी दें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • पूरे सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ाई करें।
  • हर दिन सभी प्रमुख विषयों के लिए समय निर्धारित करें।
  • पढ़े हुए टॉपिक्स का नियमित रिवीजन करें।
  • पुराने प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर हल करें।
  • केवल पढ़ने के बजाय लिखकर उत्तर देने का अभ्यास करें।
  • कमजोर विषयों को नजरअंदाज न करें।
  • पर्याप्त नींद लें और पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक भी रखें।