27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / रायपुर में 173 करोड़ का ओवरब्रिज प्लान रद्द! अब 450 करोड़ से बनेगा नया ब्रिज, जानिए कहां से कहां तक

रायपुर में 173 करोड़ का ओवरब्रिज प्लान रद्द! अब 450 करोड़ से बनेगा नया ब्रिज, जानिए कहां से कहां तक

Pandri Road Flyover Project: रायपुर में ओवरब्रिज निर्माण का प्लान बदल गया है। शंकरनगर चौक से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक 173 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ओवरब्रिज अब ठंडे बस्ते में चला गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Nov 2026, 11:34 AM IST

Shankar Nagar Flyover Project

450 करोड़ से बनेगा नया ब्रिज (फोटो सोर्स- पत्रिका)

PWD Flyover Project: अब शहर की मुख्य जीई रोड पर शंकरनगर चौक से तेलीबांधा मरीन ड्राइव रोड पर डेढ़ किमी लंबा ओवरब्रिज निर्माण स्थगित होने के कगार पर पहुंच गया है। जबकि इसके लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने ट्रैफिक का हवाला देते हुए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। वह प्लान ठंडे बस्ते में चला गया है। पीडब्ल्यूडी ब्रिज परिक्षेत्र के अधिकारियों का कहना था कि टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, परंतु एनएचआईए द्वारा तेलीबांधा चौक रिंग रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण फाइनल हो गया है। ऐसे में दोनों तरफ की सड़कों पर निर्माण कार्य से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता। जबकि पंडरी रोड पर 450 करोड़ से छोकरानाला टर्निग प्वाइंट तक ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव बजट में शामिल करने के लिए भेजा गया है।

लोक निर्माण के प्रचार-प्रसार की वजह से राजधानी के लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि गांधी उद्यान के पहले से शंकरनगर, केनाल रोड चौक, तेलीबांधा चौक को पार करते हुए एक नया ओवरब्रिज की सुविधा मिलेगी। लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण कराने से लोक निर्माण विभाग पीछे हट गया है। सूत्रों का कहना है कि इस दायरे में कई भाजपा नेताओं और समर्थकों की दुकानें और कांप्लेक्स हैं। ओवरब्रिज बन जाने पर पूरा ट्रैफिक ब्रिज के ऊपर से निकलेगा, ऐसे में उनका कारोबार काफी प्रभावित होगा।

पंडरी रोड पर 3 किमी लंबा ओवरब्रिज का प्लान

पिछले दो सालों से सबसे अधिक ट्रैफिक वाली पंडरी रोड पर ओवरब्रिज बनाने की कवायद चल रही थी। यह प्लान भी जमीन में उतरने से पहले बड़ा संशोधन हुआ है। अब इस रोड पर पीडब्ल्यूडी ब्रिज परिक्षेत्र द्वारा श्याम प्लाजा से लेकर 3 किमी लंबा ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी लागत 450 करोड़ आंकी गई है। अगले साल बजट में शामिल करने के लिए राज्य शासन को भेजा गया है। ऐसे में शासन से स्वीकृति मिलने पर पंडरी रोड पर श्याम प्लाजा से लेकर दलदल सिवनी रोड तरफ और दूसरा छोर छोकरानाला ब्रिज के तरफ उतरेगा।

सीएम हाउस शिफ्ट होने का भी तर्क

विभागीय अधिकारी यह भी तर्क दे रहे हैं कि शंकरनगर चौक पर सीएम हाउस की वजह से ट्रैफिक मूवमेंट ज्यादा था, इसे देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण का प्लान फाइनल किया गया है। लेकिन अब सीएम हाउस नया रायपुर में शिफ्ट हो चुका है।

प्रस्ताव भेजा है

एसके कोरी, मुख्य अभियंता ब्रिज परिक्षेत्र के मुताबिक, जीई रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होगा। बल्कि तेलीबांधा रिंग रोड पर दोनों तरफ फ्लाईओवर का निर्माण एनएचआईए कराने जा रहा है। पंडरी रोड पर ट्रैफिक ज्यादा होने से ओवरब्रिज निर्माण कराने बजट प्रावधान का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।