27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Mahadev Satta Scam: सट्टे की रकम कहां हुई निवेश? ED ने छत्तीसगढ़ में कई ठिकानों पर मारा छापा, जल्द होगा खुलासा

Mahadev Satta Scam: सट्टे की रकम कहां हुई निवेश? ED ने छत्तीसगढ़ में कई ठिकानों पर मारा छापा, जल्द होगा खुलासा

Mahadev Online Betting: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में छापेमारी कर मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:14 PM IST

Mahadev Satta Scam

Mahadev Satta Scam: सट्टे की रकम कहां हुई निवेश?(photo-patrika)

Mahadev Satta Scam: छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में ED ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रायपुर में एक वित्त सहायक, दुर्ग-भिलाई में होटल कारोबारी और धमतरी में सौरभ चंद्राकर के एक रिश्तेदार के ठिकाने पर जांच की जा रही है। ED की टीमें मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टे से जुड़े वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है और विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ED Raid in Chhattisgarh: रायपुर में वित्त सहायक के घर पहुंची ED की टीम

जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कॉलोनी में ED की टीम ने राजेन्द्र सिंह के घर दबिश दी है। राजेन्द्र सिंह जेल एवं होमगार्ड विभाग में वित्त सहायक के पद पर पदस्थ बताए जा रहे हैं। टीम उनके आवास पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच कर रही है।

दुर्ग-भिलाई में होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापा

वहीं, दुर्ग-भिलाई में एक चर्चित होटल के मालिक के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी की टीम यहां वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की पड़ताल कर रही है।

धमतरी में सौरभ चंद्राकर के रिश्तेदार के घर दबिश

धमतरी जिले में भी ED की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर के एक रिश्तेदार के घर समेत अन्य ठिकानों पर जांच की जा रही है। फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई जारी है।

दिल्ली में कैटरर और रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर भी कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले की जांच का दायरा छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली तक पहुंचा है। ED ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की है। जांच के दायरे में पिता-पुत्र से जुड़ी 9 कंपनियां भी शामिल बताई जा रही हैं।

राहुल मक्कर ने वर्ष 2023 में दुबई में सौरभ चंद्राकर की भव्य शादी में कैटरिंग का काम किया था। ED को आशंका है कि महादेव सट्टे से अर्जित रकम इन लोगों तक पहुंचाई गई और इसका निवेश दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स तथा भारत के हॉस्पिटैलिटी कारोबार में किया गया हो सकता है।

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जांच

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर की जा रही है। ED अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित सट्टे की कमाई किन लोगों और कंपनियों के माध्यम से आगे भेजी गई और इस रकम का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया। फिलहाल रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। जांच एजेंसी की ओर से कार्रवाई को लेकर अब तक विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।