28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / New LPG Gas Connection: सिलेंडर का स्टॉक फिर भी नए कनेक्शन क्यों बंद! 9 महीने से इंतजार कर रहे सैकड़ों आवेदक, जानें वजह

New LPG Gas Connection: सिलेंडर का स्टॉक फिर भी नए कनेक्शन क्यों बंद! 9 महीने से इंतजार कर रहे सैकड़ों आवेदक, जानें वजह

LPG Connection Delay: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए घरेलू गैस कनेक्शन के लिए सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि बाजार और गोदामों में सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद पिछले नौ महीने से नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:18 PM IST

गैस सिलेंडर (Photo Source - Patrika)

गैस सिलेंडर (Photo Source - Patrika)

New LPG Gas Connection: दुनिया के नक्शे पर चल रही जंग की तपिश अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच चुकी है। अमरीका और ईरान के बीच जारी युद्ध के असर से घरेलू गैस आपूर्ति और नए कनेक्शन की प्रक्रिया अबतक प्रभावित हैं। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा रायपुर में रहने वाले छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं और किरायेदारों को भुगतना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग करीब नौ महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन के लिए गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक राहत नहीं मिल पाई है।

घरेलू सिलेंडर की जगह महंगा विकल्प: नए कनेक्शन की मांग लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को एजेंसियों की ओर से 14.2 किलो, कीमत 1013 रुपए वाले सामान्य घरेलू सिलेंडर के बजाए 10 किलो वाले प्रीमियम सिलेंडर (फाइबर बॉडी), कीमत 900 रुपए, का विकल्प दिए जाने की शिकायतें हैं। इसमें भी प्रीमियम सिलेंडर की शुरुआती कीमत करीब 5 हजार रुपए तक है।

छात्रों-किरायेदारों की बढ़ी परेशानी

पुष्पा (छात्रा) का कहना है कि बाहर का खाना खाने से हर महीने बजट बिगड़ रहा है। वहीं, किराएदारों के लिए भी रसोई का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। लोगों की मांग है कि नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया जल्द सामान्य की जाए और लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। क्योकि इसकी आंच से शहर के हजारों परिवारों की रसोई प्रभावित हो रही है। जबकि बाजार में सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। गोदामों में पर्याप्त स्टॉक है, फिर भी नया कनेक्शन नहीं दिया जा रहा।

सैकड़ों आवेदन लंबित, आए दिन पहुंच रहे आवेदक

गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों में नए कनेक्शन के लिए आए दिन आवेदन पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद लंबित आवेदनों का आंकड़ा सैकड़ों में बताया जा रहा है। आवेदकों का कहना है कि एजेंसियों से संपर्क करने पर नए कनेक्शन जारी करने में असमर्थता बताई जाती है।

भूपेंद्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक रायपुर के मुताबिक, अब तक नया कनेक्शन देना शुरू नहीं हुआ है, शासन स्तर से इसको लेकर कोई आदेश नहीं आया है।