28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / अब एक क्लिक में खुलेगी नगर निगम की दुकानों की पूरी कुंडली, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी, जानें कैसे

अब एक क्लिक में खुलेगी नगर निगम की दुकानों की पूरी कुंडली, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी, जानें कैसे

QR Code Digital Number Plate: नगर निगम अब अपनी दुकानों के प्रबंधन और किराया वसूली की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने जा रहा है। इसके तहत दुकानों पर QR कोड युक्त डिजिटल नंबर प्लेट लगाई जाएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:39 AM IST

Shop Rent Management System

नगर निगम की दुकानों की पूरी कुंडली (फोटो सोर्स- AI)

Municipal Corporation Digital Shop System: नगर निगम अब अपनी दुकानों में डिजिटल नंबर प्लेट लगाएगा। इसमें क्यूआर कोड भी लगा होगा। यह कोड स्कैन करते ही दुकान की पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर दुकानों का भौतिक सत्यापन करने, रेकॉर्ड का मिलान करने तथा दुकानवार जानकारी की निगरानी करने में आसानी होगी। वहीं, किरायेदारी, मांग एवं भुगतान संबंधी अभिलेखों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ई-फाइलिंग की दिशा में बढ़ रहा निगम प्रशासन फिलहाल दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने में लगा है। वहीं वेबसाइट एवं मोर रायपुर ऐप से दुकानदार ऑनलाइन किराया जमा कर सकेंगे।

निगम में राजस्व विभाग की उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा का कहना है कि निगम की व्यावसायिक दुकानों के प्रबंधन एवं किराया वसूली की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को ‘दुकान किराया प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इससे व्यावसायिक दुकानों से संबंधित जानकारी, किराया निर्धारण, डिमांड बिल जनरेशन, किराया भुगतान जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी।

प्रत्येक दुकान को डिजिटल डोर नंबर

दुकानों में क्यूआर कोड आधारित यूनिक आईडी युक्त डिजिटल डोर नंबर प्लेट लगाएंगे। प्रत्येक प्लेट पर संबंधित दुकान की यूनिक आईडी एवं क्यूआर कोड अंकित रहेगा।

वेबसाइट और मोर रायपुर ऐप से किराया भुगतान

इस प्रणाली में ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी की गई है। दुकानदार नगर निगम की वेबसाइट, मोर रायपुर मोबाइल ऐप एवं क्यूआर कोड के माध्यम से दुकान का किराया जमा कर सकेंगे।