14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर-गोंदिया रूट पर सफर आसान! ब्लॉक खत्म होते ही पटरी पर लौटी 13 मेमू ट्रेनें, यात्रियों को राहत…

CG Train News: रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं।

2 min read
Google source verification
रायपुर-गोंदिया रूट पर सफर आसान! ब्लॉक खत्म होते ही पटरी पर लौटी 13 मेमू ट्रेनें, यात्रियों को राहत...(photo-patrika)

रायपुर-गोंदिया रूट पर सफर आसान! ब्लॉक खत्म होते ही पटरी पर लौटी 13 मेमू ट्रेनें, यात्रियों को राहत...(photo-patrika)

CG Train News: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने के बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। इस फैसले से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

CG Train News: तय समय से पहले पूरा हुआ तकनीकी कार्य

रेलवे प्रशासन के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लाक लेकर किया जाना था। हालांकि तकनीकी टीमों ने कार्य को निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। यह काम 6 और 7 मार्च को ही संपन्न हो गया। कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहले निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया।

इन मेमू ट्रेनों की सेवाएं हुई बहाल

रेलवे प्रशासन ने जिन ट्रेनों की सेवाएं बहाल की हैं, उनमें प्रमुख रूप से ये रूट शामिल हैं—

  • रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
  • डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू पैसेंजर
  • गोंदिया–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • दुर्ग–गोंदिया मेमू पैसेंजर
  • गोंदिया–दुर्ग मेमू पैसेंजर

इसके अलावा गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, इतवारी–गोंदिया, डोंगरगढ़–गोंदिया, गोंदिया–डोंगरगढ़, बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और इतवारी–बालाघाट मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं भी दोबारा शुरू कर दी गई हैं।

शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की बढ़ती संख्या और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।

इस व्यवस्था के तहत ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेल सेवाओं में आवश्यक बदलाव किए जाते रहेंगे।