रायपुर

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पहले थार से कुचला फिर रचा हादसे का ड्रामा… क्राइम सीन जान उड़ जाएंगे होश!

Murder Case: पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोर की पत्नी का लिलेश उर्फ भूरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। किशोर को जब इस संबंध के बारे में पता चला, तो पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होने लगी।

2 min read
Mar 02, 2026
पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Murder Case: खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर सारथी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी और सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें

Father murder: घर में पत्नी नहीं थी तो पिता से कहा- तुमने ही उसे छिपाया है, फिर डंडे से पीटकर की हत्या

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को खरोरा निवासी भागवत सारथी ने थाना खरोरा पहुंचकर सूचना दी कि उनके छोटे भाई किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ी है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और जांच शुरू की।

पत्नी से पूछताछ में सामने आई साजिश

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोर की पत्नी का लिलेश उर्फ भूरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। किशोर को जब इस संबंध के बारे में पता चला, तो पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। इससे परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

योजना के तहत 27 फरवरी की रात करीब 9 बजे पत्नी ने किशोर को बहन को लाने का बहाना बनाकर ग्राम बिठिया भेजा। तभी रायपुर रोड पर पहले से थार वाहन में सवार होकर आरोपी घात लगाए बैठे थे। ग्राम मांठ-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के पास आरोपियों ने मोटर साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में षड्यंत्रपूर्वक हत्या की पुष्टि होने पर संबंधित धाराएं जोड़ दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन क्रमांक सीजी-04/पीडी/6662 जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में खरोरा पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गंभीर हत्याकांड का खुलासा किया।

Published on:
02 Mar 2026 05:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर