24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Father murder: घर में पत्नी नहीं थी तो पिता से कहा- तुमने ही उसे छिपाया है, फिर डंडे से पीटकर की हत्या

Father murder: हत्या करने के बाद चचेरे भाई के घर पहुंचा आरोपी पुत्र, कहा- मैंने अपने पिता को मार डाला है, रिपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Father murder

Demo pic

शंकरगढ़। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 3 दिन पूर्व इसी बात को लेकर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर पत्नी घर से निकल गई। रात में वह लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। इसपर उसने पिता से कहा कि उसने ही उसकी पत्नी को छिपाया है। इसी बात को लेकर पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर चचेरे भाई के घर जाकर बोला कि मैंने पिता को मार (Father murder) डाला है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोठली लेफुआटोली निवासी बीरकंवर चेरवा पिता हवल चेरवा उम्र 30 वर्ष पत्नी गोपी के चरित्र पर शक करता था। वह 21 फरवरी को इसी बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट (Father murder) की। इसके बाद पत्नी बच्चे को लेकर बस्ती की तरफ चली गई थी।

कुछ देर बाद बीरकंवर भी घर से चला गया। देर शाम 7.30 बजे घर लौटा तो पत्नी नहीं थी। इस पर वह पिता से पूछताछ करते हुए कहा कि तुम ही मेरी पत्नी को छिपा रहे हो। ऐसा कहकर उसने डंडे से पिता की बेदम पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से हवल चेरवा की मौत (Father murder) हो गई।

Father murder: चचेरे भाई से बोला- मैंने पिता को मार डाला

वारदात को अंजाम देने के बाद बीरकंवर अपने चचेरे भाई के घर पहुंचा और बताया कि मैंने पिता की हत्या कर दी है। फिर घटना (Father murder) की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।