
Demo pic
अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी में 20 फरवरी की रात साले की शादी में ससुराल आए सनकी युवक ने सो रही पत्नी, साली व उसकी बेटी पर हथौड़े से जानलेवा हमला (Hammer attack) कर दिया। तीनों को गंभीर स्थिति में प्रतापुपर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने तीनों को अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन तीनों को लेकर मिशन अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने आरोपी की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं साली को रायपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि मासूम बच्ची का इलाज मिशन अस्पताल में ही चल रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला था, जिसे पुलिस ने बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटी निवासी यशोदा पति गणेश कुशवाहा उम्र 35 वर्ष अपने पति व बेटी के साथ भाई की शादी में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी (Hammer attack) आई थी। 20 फरवरी को बारात वापस लौटने के बाद अन्य रिश्तेदार चले गए थे। यशोदा पति गणेश व बेटी के साथ रुकी थी।
इसके अलावा यशोदा की छोटी बहन गंगोत्री अपनी बेटी पिंकी के साथ भी वहीं थी। रात में खाना खाने के बाद यशोदा बेटी नैनी के साथ जबकि दूसरे कमरे में गंगोत्री अपनी बेटी पिंकी व मां के साथ सो रही थी। वहीं एक अन्य कमरे में गणेश सोया था। रात करीब 2 बजे गणेश उठा और पत्नी के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला (Hammer attack) कर दिया।
इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर साली व उसकी बेटी के सिर पर वार (Hammer attack) कर दिया। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उठे तो देखे कि तीनों खून से लथपथ बेहोश बिस्तर पर पड़े हैं।
परिजन तीनों घायल को प्रतापपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने यशोदा को मृत (Hammer attack) घोषित कर दिया। जबकि गंगोत्री की स्थिति गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं उसकी बेटी पिंकी का इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है।
वारदात (Hammer attack) को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल से फरार हो गया था। परिजन ने घटना की जानकारी प्रतापपुर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु की। इसी बीच भागकर आरोपी बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में पहुंच चुका था। पुलिस ने उसे सनावल क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Published on:
22 Feb 2026 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
